कंगना रनोट का सिर कलम करने की धमकी:बोला- संत जी के लिए सिर कटवा और काट भी सकते हैं; इमरजेंसी फिल्म का विरोध

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट को सिर कलम करने की धमकी दी गई है। इस संबंध में सोशल मीडिया पर कंगना के एक फैन ने वीडियो पोस्ट किया। जिसमें कुछ निहंग बैठे हुए हैं। उनके साथ बैठा विक्की थॉमस सिंह कंगना रनोट को धमकी दे रहा है। इस वीडियो पर कंगना रनोट ने भी रिएक्ट किया। उन्होंने महाराष्ट्र के डीजीपी, हिमाचल और पंजाब की पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मींग की।
विक्की थॉमस वीडियो में धमकी देते हुए कह रहा है कि अगर कंगना रनोट ने संत जी के बारे में कुछ गलत दिखाया होगा तो हम उनके लिए सिर कटवा भी सकते हैं। जो सिर कटवा सकते हैं वह सिर काट भी सकते हैं। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…