हिमाचल के मंडी से BJP सांसद एवं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी साधारण मानव नहीं अवतार हैं। 2014 तक वह वोट देने भी नहीं जाती थीं। नेताओं से नफरत सी हो गई थी। मगर, अब अच्छा खासा काम छोड़कर लोग राजनीति में आ गई हैं। क्योंकि अब हमारे पास नरेंद्र मोदी के रूप में अच्छे नेता हैं। इससे पहले देश को सब खा रहे थे, बर्बाद कर रहे थे। कंगना रनोट ने ये बात सोमवार को मंडी में जोगिंद्रनगर के लडभड़ोल में आयोजित एक जनसभा में कही। इसके दौरान उन्होंने हिमाचल सरकार पर भी जमकर हमला बोला। कंगना रनोट इससे पहले भी पीएम मोदी को भगवान राम का अवतार बता चुकी हैं। कंगना ने जनवरी 2024 में लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कहा था कि मैं पीएम मोदी में रामचंद्र भगवान का अंश देखती हूं। मैं उनकी सेना में हूं। मैं तो स्वयं रामसेतु निर्माण की उस गिलहरी की भांति हूं जो अपना योगदान इस पार्टी में अब देने जा रही हूं। मेरे लिए यही सबसे बड़ा सौभाग्य है। जनसभा में सांसद कंगना रनोट ने कहीं 3 बड़ी बातें… 1. 2014 से पहले राजनीति को दुर्भाग्य समझते थे
कंगना रनोट ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा – 2014 से पहले तो हम भी राजनीति को एक तरह से दुर्भाग्य समझते थे। हालांकि यह शर्मिंदगी की बात है, लेकिन हम वोट भी देने नहीं जाते थे। युवाओं के दिलों में एक कशिश थी या कहे कि नफरत थी पॉलिटिशन को लेकर, सोचते थे कि क्या करते हैं वो। उन्होंने कहा सब खाया जा रहा था, बर्बाद किया जा रहा था, कुछ नहीं था। नरेंद्र मोदी 2014 में आए, तो हमने ये दिन देखा। अब देश विकास के पथ पर तेज रफ्तार से दौड़ रहा है। 2. हिमाचल की दुर्दशा देखकर दुख होता है
कंगना ने आगे कहा हिमाचल की दुर्दशा देखकर दुख होता है। कांग्रेस सरकार के राज में हिमाचल प्रदेश के हालात बेहद बिगड़े हुए हैं। अपने प्रदेश की यह दुर्दशा देखकर उन्हें बहुत दुख होता है। कांग्रेस ने मंडी की महिलाओं को बदनाम करने के लिए कैसी-कैसी साजिश रची। मंडी की महिलाओं के भाव पूछे गए। मगर जैसा तमाचा मंडी से लगा है, दूसरी बार कभी किसी महिला का अपमान नहीं कर पाएंगे। 3. संसद में वोट करते वक्त आती है हिमाचल की याद
उन्होंने कहा कि जब वह लोकसभा में बैठकर वोट करती हैं तो हिमाचल की जनता की याद आती है। उन्होंने कहा कि वह धन्य हैं कि एक सामान्य बेटी को लोगों ने संसद में भेजा है। इस दौरान कंगना ने पहाड़ी भाषा में कहा कि बॉलीवुड में रहते हुए भी वह हिमाचल आने को तरसती थीं। सांसद चुनी जाने के बाद जल्द से जल्द लोगों से मिलना चाहती थीं। कंगना रनोट को देखने उमड़ी भीड़
कंगना को सुनने और देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। उनके कार्यक्रम से पहले ही लोग सभास्थल के पास पहुंच गए थे। जब कंगना पहुंची तो लोगों के साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलाब के फूल देकर स्वागत किया। पहले भी कई बार PM मोदी की तारीफ कर चुकी हैं सितंबर 2023: कंगना ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनकी तुलना भगवान राम से की। उन्होंने कहा, “आप भारत के प्रधानमंत्री ही नहीं बल्कि भगवान राम की तरह आपका नाम इस देश की चेतना में हमेशा के लिए अंकित हो गया है।” जनवरी 2024 : पीएम नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश के लेपाक्षी में वीरभद्रा मंदिर पहुंचे थे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की थी। यहां पूजा करते हुए उनकी एक फोटो कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। साथ ही लिखा- ‘हम सभी जानते हैं कि मोदी जी हममें से एक हैं। ऐसा क्या है जो उन्हें इतना असाधारण बनाता है… मेरा मानना है कि उनके इरादे, भावना, इमोशंस और एक्शन। आज की यह तस्वीर देखो, उनकी आंखें देखो, सिर्फ एक लुक है…. लेकिन यह तेज तलवार से भी ज्यादा तेज और चमकदार है।’ मई 2024 : एक साक्षात्कार में कंगना ने कहा था- जो छोटे मुकाम से इतनी उपलब्धियों पर आए तो ये कहना गलत नहीं हैं कि मोदी जी के साथ कोई दैवीय शक्ति तो है, जिसका आशीर्वाद उनको मिला हुआ है। नवंबर 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर कंगना ने कहा था कि आज भारत की जनता ब्रांड पर विश्वास करती है और पीएम मोदी एक ब्रांड का नाम है।