कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग:अज्ञात हमलावरों ने कई राउंड गोली चलाई; तीन दिन पहले उद्घाटन हुआ

कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग हुई। तीन दिन पहले ही कैफे का उद्घाटन हुआ था। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने कैफे पर कई राउंड गोलियां चलाई गईं। हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। रिपोर्ट्स का दावा है कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) और नेशनल इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी (NIA) की लिस्ट में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में से एक, हरजीत सिंह लाडी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। हालांकि, दैनिक भास्कर इन दावों की पुष्टि नहीं करता है। खबर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…