कमजोर नतीजे के बाद रिलायंस का शेयर 3.42% गिरा:Q1FY25 में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 5.45% कम रहा

पहली तिमाही के नतीजे के बाद आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में करीब 3% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। दिनभर कारोबार करने के बाद कंपनी का शेयर 3.42% की गिरावट के साथ ₹3,004.00 के स्तर पर बंद हुआ। दरअसल, वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुनाफे में सालाना आधार पर 5.45% की गिरावट आई है। अप्रैल-जून तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 15,138 करोड़ रुपए रहा। वहीं, एक साल पहले की इसी तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 16,011 करोड़ रुपए रहा था। हालांकि, कंपनी की आय (रेवेन्यू) सालाना आधार पर 12.04% की बढ़ी है। Q1FY25 में कंपनी की आय 2,36,217 करोड़ रुपए रही। एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी ने 2,10,831 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। कंपनी ने शुक्रवार 19 जुलाई को मार्केट बंद होने के बाद नतीजे जारी किए थे। इस साल अब तक 15.97% चढ़ा रिलायंस का शेयर
पिछले 5 दिन में रिलायंस के शेयर में 6.31% की गिरावट देखने को मिली। हालांकि, पिछले एक महीने में रिलायंस के शेयर ने 4.20% और 6 महीने में 13.05% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है। वहीं, इस साल अब तक कंपनी के शेयर में 15.97% की तेजी देखने को मिली। कंपनी के चार मेन सेगमेंट है- ऑइल टू केमिकल, ऑयल एंड गैस, रिटेल, और जियो। यहां हम एक-एक कर सभी का परफॉर्मेंस बता रहे हैं… 1. रिलायंस जियो: डेटा उपयोग के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर बना 2. रिलायंस रिटेल: पहले तिमाही में 331 नए स्टोर खोले, कुल स्टोर 18,918 हुए 3. रिलायंस ऑइल टू केमिकल: कम ईंधन बिक्री, कमजोर वैश्विक मांग से कमजोर परफॉर्मेंस