करियर क्लैरिटी सीजन 2 के एपिसोड 7 में आपका स्वागत है। आज हम दो सवालों के जवाब दे रहे हैं। पहला सवाल हरियाणा से नीतिका का है और दूसरा सवाल एमपी मुरैना से मनीष का। सवाल- मैं यमुनानगर (हरियाणा) से नीतिका, मैंने मार्कण्डेश्वर मौलाना यूनिवर्सिटी यमुनानगर से अपनी बीएससी नर्सिंग की है। मेरे फादर प्राइवेट जॉब करते हैं। मैं मिडिल क्लास फैमिली से हूं। मेरी एक साल की फीस 1.25 लाख रुपए है और मेरा कोर्स चार साल है। मुझे स्कॉलरशिप चाहिए मुझे स्कॉलरशिप कैसे मिलेगी। जवाब- सीनियर करियर काउंसलर श्वेता खन्ना भंदराल बताती हैं- आप अपने कॉलेज में जो भी स्कॉलरशिप हैं उन्हें जरूर चेक करें। इसके अलावा मार्कण्डेश्वर मौलाना यूनिवर्सिटी ( MMDU) में भी अंडर ग्रेजुएट्स के लिए स्कॉलरशिप चेक कर सकती हैं। इसके साथ ही buddy.com पर भी साइन अप कर सकती हैं। यहां आपको कई सारी स्कॉलरशिप मिल जाएंगी। नर्सिंग से जुड़ी स्कॉलरशिप सवाल- मैंने क्लास 12th एग्रीकल्चर से किया है। मुझे प्राइवेट जॉब के लिए कौन सी डिग्री करनी चाहिए। जवाब – सीनियर करियर काउंसलर डॉ आशीष श्रीवास्तव बताते हैं- आप सबसे पहले CUET के जरिए कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं। इसके साथ ही आपके पास ग्रेजुएशन में कई सारे ऑप्शन है। BSc के लिए ऑप्शन सेंट्रल गवर्नमेंट के कुछ सर्टिफिकेशन कोर्स भी कर सकते हैं। इसमें DEC डिप्लोमा होता हो, जो 1 साल का होगा। पूरे जवाब के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करके वीडियो देखें। सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें सरकारी नौकरियों की खबर के लिए यहां क्लिक करें…