करेंट अफेयर्स 10 अगस्त:NSIL इंडिया नेपाल का सैटेलाइट लॉन्च करेगा, पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन हुआ

विदेश मंत्रालय और न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड के बीच मुनाल सैटेलाइट लॉन्च करने के लिए एक MoU साइन हुआ। सीनियर IAS अधिकारी टी वी सोमनाथन भारत के कैबिनेट सचिव बने। वहीं, पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन हो गया। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… एग्रीमेंट (AGREEMENT)
1. NSIL इंडिया नेपाल का सैटेलाइट लॉन्च करेगा : विदेश मंत्रालय और न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) के बीच नेपाल का मुनाल सैटेलाइट लॉन्च करने के लिए 10 अगस्त को एक MoU साइन हुए। इसी साल जनवरी में विदेश मंत्री एस जयशंकर की नेपाल यात्रा की थी। इसी दौरान NSIL और नेपाल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अकादमी (NAST) के बीच इसके लॉन्चिंग के लिए समझौता हुआ था। अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT)
2. IAS ऑफिसर टीवी सोमनाथन कैबिनेट सचिव बने : केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 10 अगस्त को सीनियर IAS अधिकारी टी वी सोमनाथन को भारत का कैबिनेट सचिव नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल दो साल होगा, जो 30 अगस्त से शुरू होगा। वह राजीव गौबा का स्थान लेंगे, जो इस महीने अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। निधन (OBITUARY)
3. पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन : पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का शनिवार, 10 अगस्त की रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 95 साल के थे। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। अवार्ड (AWARD)
4. शाहरुख खान को मिला पार्डो अल्ला कैरिएरा अवॉर्ड : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को 10 अगस्त को पार्डो अल्ला कैरिएरा अवॉर्ड (Pardo Alla Carriera Award) से नवाजा गया। यह अवार्ड स्विट्जरलैंड में आयोजित हो रहे 77वें लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल, 2024 के दौरान दिया गया। रैंक रिपोर्ट (RANK REPORT)
5. हिंडनबर्ग ने अपनी नई रिपोर्ट में सेबी चीफ पर आरोप : अडाणी ग्रुप पर अपनी रिपोर्ट के लिए जानी जाने वाली अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने 10 अगस्त को एक नई रिपोर्ट जारी की। इसमें सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) की चीफ माधबी पुरी बुच पर आरोप लगाए हैं। अपनी नई रिपोर्ट में दावा किया है कि सेबी चीफ के पास अडाणी ग्रुप के जरिए पैसों की हेराफेरी स्कैंडल में इस्तेमाल की गई अस्पष्ट ऑफशोर एंटिटीज में हिस्सेदारी थी। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
12 अगस्त का इतिहास : आज के दिन दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को मनाने की शुरुआत की थी। युवा देश के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। इस दिन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने का मकसद सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक मामलों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना है। साथ ही समाज के विकास में युवाओं को सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना भी है।