करेंट अफेयर्स 13 अगस्त:विनय मोहन क्वात्रा ने अमेरिका में भारतीय राजदूत का पदभार संभाला, प्रमोद भगत पैरालिंपिक गेम्स 2024 से बाहर हुए

EEPC इंडिया और ISSDA के बीच समझौता हुआ। मृण्मयी डे मिस टीन ग्लोबल 2025 में भारत को रिप्रेजेंट करेंगीं। वहीं, केंद्र सरकार ने ब्रॉडकास्ट बिल 2024 वापस लिया। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT) 1. विनय मोहन क्वात्रा अमेरिका में भारत के राजदूत बने: 13 अगस्त को विनय मोहन क्वात्रा ने अमेरिका में भारतीय राजदूत के रूप में पद ग्रहण करने की घोषणा की। इससे पहले IFS ऑफिसर विनय क्वात्रा भारत के विदेश सचिव रह चुके हैं। स्पोर्ट (SPORT) 2. प्रमोद भगत पैरालिंपिक गेम्स 2024 से बाहर: 13 अगस्त को बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत को 18 महीने के लिए निलंबित कर दिया। BWF ने भगत को डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन करने पर निलंबित किया। बिजनेस (BUSINESS) 3. EEPC इंडिया और ISSDA के बीच समझौता हुआ: 13 अगस्त को इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (EEPC) इंडिया ने इंडियन स्टेनलेस स्टील डेवलपमेंट एसोसिएशन (ISSDA) के साथ समझौता किया। यह समझौता देश में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए हुआ है। अवॉर्ड (AWARD) 4. मिस टीन ग्लोबल 2025 में भारत को रिप्रेजेंट करेंगीं मृण्मयी डे: मिस टीन मृण्मयी डे मलेशिया में होने वाली मिस टीन ग्लोबल 2025 में अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत को रिप्रेजेंट करेंगीं। 13 अगस्त को ANI ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। नेशनल (NATIONAL) 5. सरकार ने ब्रॉडकास्ट बिल 2024 वापस लिया: 12 अगस्त को देश के मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग (MIB) ने ब्रॉडकास्टिंग बिल 2024 का ड्राफ्ट वापस ले लिया। मंत्रालय बिल का नया मसौदा तैयार करेगा। आज का इतिहास (TODaAY’S HISTORY) 13 अगस्त का इतिहास: 1960 में आज ही के दिन सैटेलाइट के जरिए पहली बार टू-वे कम्युनिकेशन हुआ था। ये बातचीत कैलिफोर्निया और न्यू जर्सी के बीच हुई थी। इसके लिए एक दिन पहले (12 अगस्त) को नासा ने इको-1 बैलून सैटेलाइट लॉन्च की थी।