चंद्रयान-1 मिशन के डायरेक्टर श्रीनिवास हेगड़े का निधन हुआ। जे श्यामला राव TTD के EO बने। वहीं, 9 साल बाद दिव्या देशमुख ने भारत को गोल्ड दिलाया। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… बिजनेस (BUSINESS) 1. केंद्र सरकार ने विंडफॉल टैक्स घटाया: 15 जून को केंद्र सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादन किए जाने वाले क्रूड ऑयल के एक्सपोर्ट पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED), यानी विंडफॉल टैक्स को घटा दिया है। सरकार हर 15 दिन पर विंडफॉल टैक्स रिव्यू करती है। निधन (OBITUARY) 2. चंद्रयान-1 मिशन के डायरेक्टर श्रीनिवास हेगड़े का निधन: 14 जून को इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के पूर्व वैज्ञानिक श्रीनिवास हेगड़े का बेंगलुरु में निधन हो गया। उनका किडनी से जुड़ी बीमारी का इलाज चल रहा था। नियुक्ति (APPOINTMENT) 3. जे श्यामला राव TTD के EO बने: 14 जून को आंध्र प्रदेश की नई गठबंधन सरकार ने IAS अधिकारी जे श्यामला राव को तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) का नया एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (EO) नियुक्त किया। TTD आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का प्रशासन करता है। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. सिरिल रामाफोसा साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति बने: 14 जून को सिरिल रामाफोसा दोबारा साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति चुने गए। 7वीं संसद की नेशनल असेंबली में रामाफोसा ने अपोजिशन पार्टी के जूलियस मालेमा को 245 वोटों से शिकस्त दी। स्पोर्ट्स (SPORTS) 5. निहाल सरीन ने ग्रैंड प्रिक्स 2024 टूर्नामेंट जीता: 14 जून को रोमानिया के क्लुज में निहाल सरीन ने क्लुज ग्रैंड प्रिक्स 2024 टूर्नामेंट जीत लिया। निहाल ने हंगरी के इमरे बालोग को टाई-ब्रेकर में हराकर यह खिताब जीता है। 6. 9 साल बाद दिव्या ने भारत को गोल्ड दिलाया: 13 जून को दिव्या देशमुख ने वर्ल्ड जूनियर शतरंज चैंपियनशिप 2024 (अंडर-20 गर्ल्स) का खिताब जीत लिया। दिव्या ने 11 में से 10 अंक लेकर बुल्गारिया की बेलोस्लावा क्रस्टेवा को हराकर जीत हासिल की है। 7. जैकब ने रिकॉर्ड 6वीं बार 1500 मीटर रेस में गोल्ड जीता: 13 जून को रोम में यूरोपियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नॉर्वे के जैकब इंगेब्रिग्त्सेन ने रिकॉर्ड 6वीं बार 1500 मीटर रेस में गोल्ड जीता। जैकब यूरोप के सबसे सफल पुरुष एथलीट बन गए। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 15 जून का इतिहास: 1896 में आज के दिन ही जापान में 8.5 रिएक्टर स्केल का भूकंप आया था। इसकी वजह से होंशू के सानरुकू तट पर लगातार दो सुनामी आई, जिससे 22 हजार लोगों की मौत हुई थी। 9 हजार घर जमीदोंज हो गए और कई गांव पूरी तरह से तबाह हो गए थे।