करेंट अफेयर्स 17 सितंबर:पीएम मोदी ने ओडिशा सरकार की ‘सुभद्रा योजना’ का शुभारंभ किया, शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी

IPS मनोज कुमार वर्मा कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना को शुरू हुए आज दो साल पूरे हो गए हैं। वहीं, तेलंगाना के सुदूर वन क्षेत्र में पहला कंटेनर स्कूल खुला। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… स्कीम (SCHEME) 1. पीएम मोदी ने ओडिशा सरकार की ‘सुभद्रा योजना’ का शुभारंभ किया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को ओडिशा सरकार की महिला-केंद्रित योजना ‘सुभद्रा योजना’ का शुभारंभ किया। इसके अलावा पीएम ने राज्य में 3,800 करोड़ रुपए से अधिक की रेलवे और नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का अनावरण किया। नेशनल (NATIONAL) 2. शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी : केजरीवाल सरकार में शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक दल की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा। इस पर विधायकों ने सहमति जताई। दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने अगले मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी के नाम का ऐलान किया। अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT) 3. IPS मनोज कुमार वर्मा कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर होंगे : भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अफसर मनोज कुमार वर्मा कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। कोलकाता केस में डॉक्टरों के आंदोलन के बीच ममता सरकार ने 17 सितंबर को यह फैसला लिया है। सरकार ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर के पद से विनीत कुमार गोयल की छुट्टी कर दी है। विनीत गोयल का तबादला कर उन्हें एसटीएफ का एडीजी बनाया गया है। अवार्ड (AWARD) 4. ऐश्वर्या राय ने SIIMA 2024 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता : 16 सितंबर को दुबई में साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स यानी SIIMA 2024 आयोजित हुआ। इस दौरान ऐश्वर्या राय ने SIIMA 2024 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का क्रिटिक्स अवॉर्ड जीता। ऐश्वर्या राय को ‘पोन्नियन सेल्वन: II’ में शानदार भूमिका के लिए अवॉर्ड दिया गया है। SIIMA 2024 में विजेता- प्रोजेक्ट (PROJECT) 5. चीता परियोजना को दो साल पूरे : श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना को शुरू हुए आज दो साल पूरे हो गए हैं। कूनो में शावकों के जन्म के बाद यहां चीतों की संख्या 20 से बढ़कर 24 हो गई है। स्टेट इन न्यूज (STATE IN NEWS) 6. तेलंगाना के सुदूर वन क्षेत्र में पहला कंटेनर स्कूल खुला : तेलंगाना के मुलुगु जिले में 17 सितंबर को एक कंटेनर स्कूल का उद्घाटन किया गया। इस पहले कंटेनर स्कूल का उद्घाटन पंचायत राज और ग्रामीण विकास मंत्री दानसारी अनसूया (सीथक्का) ने किया। स्पोर्ट (SPORT) 7. भारतीय हॉकी टीम ने 5वीं बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता : 17 सितंबर को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 फाइनल में भारतीय हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हरा दिया है। इस मैच की शुरुआत में दोनों टीमों की तरफ से कोई भी गोल नहीं कर पाया था। फिर मैच खत्म होने के कुछ मिनट पहले ही भारत के लिए डिफेंडर जुगराज सिंह ने गोल किया। इसी गोल की वजह से भारतीय हॉकी टीम खिताब जीतने में सफल रही। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 17 सितंबर का इतिहास : 1950 में आज के ही दिन भारतीय राजनेता और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म हुआ था। वे लगातार 3 बार भारत के प्रधानमंत्री बनने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता हैं। 7 अक्टूबर 2001 को 51 साल की उम्र में बिना विधायक बने ही मोदी गुजरात के 14वें मुख्यमंत्री बने। उनकी लीडरशिप में बीजेपी ने पहली बार 300 से ज्यादा लोकसभा सीटें जीतीं और 21 राज्यों की सत्ता में भी शामिल रही।