नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड के तुर्कू में विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल गोल्ड टूर 2024 के मेंस जेवलिन थ्रो इवेंट में गोल्ड जीता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजगीर में नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का उद्घाटन किया। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 5 लाख अप्रवासियों को नागरिकता देने के लिए पैरोल इन प्लेस प्रोटेक्शन प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. प्रधानमंत्री मोदी ने नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का उद्घाटन किया : 19 जून को प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का उद्घाटन किया। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर, बिहार के राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद रहे। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. थाईलैंड ने सेम सेक्स मैरिज से जुड़ा बिल पास किया : 18 जून को थाईलैंड की संसद ने समलैंगिक विवाह से जुड़े बिल को पारित किया। अब दक्षिण पूर्वी एशिया में थाईलैंड सेम सेक्स मैरिज को मान्यता देने वाला पहला देश बन गया है। हालांकि, थाईलैंड के राजा वजिरालंकरण की मंजूरी के बाद ही विधेयक को कानूनी मान्यता मिलेगी। 3. अमेरिका में अप्रवासियों को नागरिकता देने के लिए नए प्लान की घोषणा: 18 जून को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बिना जरूरी डॉक्यूमेंट्स के देश में रह रहे अप्रवासियों के लिए प्रोटेक्शन प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की। ये प्रोग्राम ऐसे लोगों के लिए है जिन्होंने अमेरिकी नागरिकों से शादी की है, लेकिन ये बिना जरूरी डॉक्यूमेंट्स के अमेरिका में रह रहे हैं। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. नीरज चोपड़ा ने पावो नूरमी गेम्स में जीता गोल्ड : 18 जून को वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड के तुर्कू में विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल गोल्ड टूर 2024 के मेंस जेवलिन थ्रो इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। चैंपियनशिप का आयोजन पावो नूरमी स्टेडियम में हुआ था। उन्होंने 85.97 मीटर तक भाला फेंका। इस प्रतियोगिता में नीरज दूसरे थ्रो में पिछड़ गए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने अच्छी वापसी की। 5. वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाए : 17 जून को ICC टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को 104 रन से हराया। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 218 रन बनाए। यह इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर रहा। अफगानिस्तान 16.2 ओवर में 114 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 19 जून का इतिहास :