करेंट अफेयर्स 20 जून:सुरमा पाढ़ी ओडिशा विधानसभा की दूसरी महिला अध्यक्ष बनीं, वैसाले सेरेवी इंडियन रग्बी टीम के कोच नियुक्त

सुरमा पाढ़ी ने ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर पदभार संभाला। पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार के आरक्षण सीमा बढ़ाए जाने के फैसले को खारिज कर दिया। राज्य सरकार ने शिक्षण संस्थानों और सरकारी नौकरियों में SC-ST, OBC और EBC को 50% से बढ़ाकर 65% आरक्षण देने का फैसला लिया था। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… नेशनल (NATIONAL)
1. सुरमा पाढ़ी ओडिशा विधानसभा की अध्यक्ष बनीं: 20 जून को सीनियर बीजेपी लीडर सुरमा पाढ़ी ने ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष का पदभार संभाला। वे प्रमिला मलिक के बाद विधानसभा अध्यक्ष बनने वाले दूसरी महिला बन गई हैं। 2. बिहार में 65% आरक्षण का फैसला हाईकोर्ट ने रद्द किया: 20 जून को पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार के आरक्षण सीमा बढ़ाए जाने के फैसले को खारिज कर दिया। राज्य सरकार ने शिक्षण संस्थानों और सरकारी नौकरियों में SC-ST, OBC और EBC को 50% से बढ़ाकर 65% आरक्षण देने का फैसला लिया था। इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। स्पोर्ट्स (SPORTS)
3. वैसाले सेरेवी इंडियन रग्बी टीम के कोच बने: 20 जून को इंडियन रग्बी फुटबॉल यूनियन (IRFU) ने वैसाले टिकोइसोलोमोनी सेरेवी को भारतीय पुरुष और महिला टीमों का मुख्य कोच नियुक्त किया। वैसाले ‘वर्ल्ड रग्बी हॉल ऑफ फेमर’ हैं। रैंक एंड रिपोर्ट (RANK REPORT)
4. वायु प्रदूषण से 2021 में 81 लाख लोगों की मौत: 19 जून को UNICEF से जुड़ी एक अमेरिकी संस्था हेल्थ इफेक्ट इंस्टीट्यूट (HEI) ने वायु प्रदूषण की वजह से दुनिया भर में हुई लोगों की मौत का आंकड़ा जारी किया। इस रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में दुनिया भर में करीब 81 लाख लोगों की मौत हुई। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
20 जून का इतिहास: 1887 में आज के दिन ही मुंबई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (CST) रेलवे स्टेशन बनकर तैयार हुआ था। उस समय इसका नाम ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया पर रखा गया। हालांकि, 1996 में इसका नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस कर दिया गया था। 2 जुलाई 2004 को UNESCO ने इसे विश्व धरोहर घोषित किया था।