करेंट अफेयर्स 22 अक्टूबर:राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान किए; ग्‍लासगो कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स से कुश्‍ती, बैडमिंटन समेत 9 गेम्‍स बाहर

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से हॉकी, कुश्ती और बैडमिंटन समेत 9 खेल बाहर। भारतीय वायुसेना और सिंगापुर वायुसेना ने संयुक्त सैन्य अभ्यास में भाग लिया। वहीं, डॉ. मनसुख मंडाविया ने असंगठित श्रमिकों के लिए ‘ई-श्रम – वन स्टॉप सॉल्यूशन’ लॉन्च किया। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. ब्रिक्स समिट 2024 में भाग लेने रूस पहुंचे पीएम मोदी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी 22 अक्टूबर को ब्रिक्स समिट 2024 में भाग लेने के लिए रूस के कजान पहुंचे। वे 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। मोदी ने आज दोपहर रूसी राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय मुलाकात की। अवॉर्ड (AWARD) 2. राष्ट्रपति ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान किए : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज यानी 22 अक्टूबर को नई दिल्ली में 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान किए। ओडिशा को केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्राप्त हुआ है। सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में ओडिशा ने उत्तर प्रदेश को पीछे छोड़ा। पुडुचेरी और गुजरात संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे हैं। डिफेंस (DEFENCE) 3. भारतीय वायुसेना और सिंगापुर वायुसेना ने संयुक्त सैन्य अभ्यास में भाग लिया : भारतीय वायु सेना (IAF) और सिंगापुर वायु सेना (RSAF) ने 21 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा वायु सेना स्टेशन पर संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण (JMT) अभ्यास शुरू किया। यह दोनों देशों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास का 12वां संस्करण है। स्पोर्ट (SPORT) 4. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से हॉकी, कुश्ती और बैडमिंटन समेत 9 खेल बाहर : 2026 में ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स से बैडमिंटन, शूटिंग, क्रिकेट, हॉकी, स्क्वॉश, टेबल टेनिस, कुश्ती, ट्रायथलन और आर्चरी को बाहर कर दिया गया है। बजट के अभाव के चलते इन प्रमुख खेलों को हटाने का फैसला लिया गया। ग्लासगो कॉमनवेल्थ में केवल 10 इवेंट ही होंगे और इसे 23 जुलाई से 2 अगस्त, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। 5. दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी विश्व कप फाइनल 2024 में सिल्वर जीता : भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी ने 21 अक्टूबर को तीरंदाजी विश्व कप फाइनल 2024 में महिला रिकर्व कॉम्पटीशन में सिल्वर मेडल जीता। उन्हें फाइनल में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की ‘ली जियामन’ के खिलाफ 0-6 से हार का सामना करना पड़ा। लॉन्च एंड इवेंट ( LAUNCH EVENT) 6. डॉ. मनसुख मंडाविया ने असंगठित श्रमिकों के कल्याण के लिए ‘ई-श्रम – वन स्टॉप सॉल्यूशन’ लॉन्च किया : केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने 21 अक्टूबर को राजधानी नई दिल्ली में ‘ई-श्रम वन स्टॉप सॉल्यूशन (e-Shram- One Stop Solution)’ लॉन्च किया। यह प्लेटफॉर्म श्रमिकों को सरकार की ओर से दिए जाने वाले अनेक लाभों से जोड़कर पंजीकरण प्रक्रिया को आसान और अधिक पारदर्शी बनाएगा। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 22 अक्टूबर का इतिहास : 1879 में आज ही के दिन थॉमस एल्वा एडिसन ने पहले सफल विद्युत बल्ब का टेस्ट किया। थॉमस एडिसन का जन्म 11 फरवरी 1847 को हुआ था और मृत्यु 18 अक्टूबर 1931 को हुई थी। उन्होंने कई आविष्कार किए, जिसमें से सबसे खास है बल्ब का आविष्कार। एडिसन की उच्च शिक्षा में कॉलेज या विश्वविद्यालय का ज्यादा योगदान नही रहा, वह बड़े पैमाने पर अपने आप से सीखा था। बीते दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें… करेंट अफेयर्स 21 अक्टूबर: प्रबोवो सुबिआंतो ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति का पद संभाला; एशियन क्रॉस कंट्री चैम्पियनशिप में भारत ने 7 गोल्ड जीते न्यूजीलैंड ने पहली बार जीता विमेंस T20 वर्ल्ड कप का खिताब और प्रबोवो सुबिआंतो इंडोनेशिया के 8वें राष्ट्रपति बने। पढ़ें पूरी खबर…. करेंट अफेयर्स 19 अक्टूबर: विजया किशोर रहाटकर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष बनीं; अजय सिंह झारखंड के नए DGP नियुक्त हुए नेशनल लर्निंग वीक की शुरुआत हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मलावी के राष्ट्रपति से मुलाकात की। भारत ने श्रीलंका के बागान समुदाय में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ग्रांट को दोगुना किया। पूरी खबर पढ़ें…