करेंट अफेयर्स 22 जुलाई:भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश इंटरनेशनल हॉकी से लेंगे संन्यास, कोल इंडिया को पहला मिनरल लाइसेंस मिला

इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड में भारत को चौथा स्थान मिला। CIL को ग्रेफाइट के प्रोस्पेक्टिंग और माइनिंग के लिए कंपोजिट लाइसेंस मिला। वहीं, लिएंडर पेस और विजय अमृतराज हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… बिजनेस (BUSINESS) 1. CIL को पहला मिनरल लाइसेंस मिला: 22 जुलाई को कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) को ग्रेफाइट के प्रोस्पेक्टिंग और माइनिंग के लिए कंपोजिट लाइसेंस मिला। यह पहली बार है जब कोल इंडिया कोयले के अलावा ग्रेफाइट माइनिंग बिजनेस में भी काम करेगी। स्पोर्ट्स (SPORTS) 2. पीआर श्रीजेश इंटरनेशनल हॉकी से लेंगे संन्यास: 22 जुलाई को भारतीय हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने इंटरनेशनल हॉकी से संन्यास लेने की घोषणा की। वे पेरिस ओलिंपिक में अपना आखिरी मैच खेलेंगे। 3. लिएंडर पेस और विजय अमृतराज हॉल ऑफ फेम में शामिल: 20 जुलाई को भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और विजय अमृतराज को इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। इस लिस्ट में शामिल होने वाले वो एशिया के पहले खिलाड़ी हैं। रैंक एंड रिपोर्ट (RANK REPORT) 4. IMO में भारत को चौथा स्थान मिला: 21 जुलाई को ब्रिटेन के बाथ में 65वें इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड (IMO) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। भारत ने अब तक का बेहतरीन प्रदर्शन कर 167 स्कोर के साथ चौथा स्थान हासिल किया। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 22 जुलाई का इतिहास: 1947 को आज के ही दिन संविधान सभा ने देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के डिजाइन को मंजूरी दी थी। पिंगली वेंकैया ने तिरंगे को डिजाइन किया था। पिंगली के बनाए तिरंगे में लाल, हरे और सफेद रंग की पट्टियां थीं। बीच में चरखे के चिन्ह को जगह दी गई थी। 1931 में कांग्रेस ने एक प्रस्ताव पारित कर लाल की जगह केसरिया रिंग कर दिया था।