सीएम हेमंत सोरेन ने बिलियन इंप्रेशन्स का उद्धाटन किया। बिहार विधानसभा में एंटी पेपर लीक विधेयक पास हुआ। वहीं, अजिंक्या नाइक ने MCA अध्यक्ष का चुनाव जीता। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… डिफेंस (DEFENCE) 1. INS त्रिपुट लॉन्च हुआ: 24 जुलाई को भारतीय नौसेना ने गोवा में नया जंगी जहाज INS त्रिपुट लॉन्च होने की घोषणा की। यह तलवार क्लास फ्रिगेट का 9वां स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट है। इसका निर्माण कार्य 29 जनवरी 2021 को शुरू हुआ था। नेशनल (NATIONAL) 2. बिहार विधानसभा में एंटी पेपर लीक विधेयक पास: 24 जुलाई को बिहार विधानसभा में एंटी पेपर लीक विधेयक पास हो गया। इस बिल के मुताबिक, अब पेपर लीक को सीरियस क्राइम माना जाएगा। विधानसभा से कानून पास होने के बाद पेपर लीक मामले के आरोपियों पर नॉन बेलेबल धाराएं लगाई जाएंगी। रैंक एंड रिपोर्ट (RANK REPORT) 3. वर्ल्ड पासपोर्ट रैंकिंग में भारत 82वें पायदान पर: 24 जुलाई को हेनली एंड पार्टनर्स ने दुनिया के सबसे पावरफुल पासपोर्ट की रैंकिंग जारी कर दी है। इस लिस्ट में भारत को 82वां स्थान मिला है। लॉन्च एंड इवेंट (LAUNCH EVENT) 4. रांची में बिलियन इंप्रेशन्स का उद्धाटन हुआ: 24 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में भगवान बिरसा मुण्डा स्मृति पार्क में निर्मित बिलियन इंप्रेशन्स का उद्धाटन किया। बिलियन इंप्रेशन्स को टाटा स्टील ने बनाया है। स्पोर्ट (SPORT) 5. अजिंक्या नाइक ने MCA अध्यक्ष का चुनाव जीता: 23 जुलाई को अजिंक्या नाइक मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के नए अध्यक्ष बने। उन्होंने संजय नाइक को 107 वोटों से हराकर चुनाव जीता। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 24 जुलाई का इतिहास: 1991 में आज के ही दिन बतौर वित्त मंत्री मनमोहन सिंह ने अपना पहला बजट पेश किया था। इस बजट को देश के इतिहास में गेम चेंजर माना जाता है। मनमोहन सिंह अर्थव्यवस्था के लिए LPG यानी लिबरलाइजेशन, प्राइवेटाइजेशन और ग्लोबलाइजेशन का मॉडल लेकर आए। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट पॉलिसी में बदलाव कर इकोनॉमी को दुनिया के लिए खोल दिया गया। कस्टम ड्यूटी को 220% से घटाकर 150% किया गया। उस वक्त इकोनॉमी की हालत खराब थी।