करेंट अफेयर्स 24 सितंबर:पीएम मोदी ने ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ को संबोधित किया, केवीएस मणियन प्रभावी फेडरल बैंक के नए CEO बने

वित्त मंत्री सीतारमण 24 से 28 सितंबर के दौरान उज्बेकिस्तान में AIIB वार्षिक बैठक में भाग लेंगी। पंजाब में CM भगवंत मान की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की कैबिनेट के 5 नए मंत्रियों ने शपथ ली। वहीं, पुणे एयरपोर्ट का नाम बदलकर ‘जगदगुरु संतश्रेष्ठ तुकाराम महाराज पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ किया जाएगा। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. वित्त मंत्री सीतारमण उज्बेकिस्तान में AIIB वार्षिक बैठक में भाग लेंगी : केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण 24 से 28 सितंबर, 2024 के दौरान उज्बेकिस्तान की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान वो 25 और 26 सितंबर को एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की 9वीं वार्षिक बैठक में भाग लेंगी। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. पीएम मोदी ने ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ को संबोधित किया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 सितंबर की रात को‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ को संबोधित किया। इसका आयोजन संयुक्त राष्ट्र, न्यूयॉर्क में हुआ। इस समिट यानी शिखर सम्मेलन का विषय ‘बेहतर कल के लिए बहुपक्षीय समाधान’ था। 3. विदेश मंत्री जयशंकर ने G4 देशों के समकक्षों से मुलाकात की : 23 सितंबर को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने G4 देशों के अपने समकक्षों से मुलाकात की। इस दौरान भारत की ओर से यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल में अर्जेंट रिफॉर्म के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता को लेकर चर्चा हुई। स्टेट इन न्यूज (STATE IN NEWS) 4. पंजाब AAP सरकार में 5 नए मंत्री शामिल : 23 सितंबर को पंजाब में CM भगवंत मान की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की कैबिनेट में 5 नए मंत्रियों ने शपथ ली। पहले तरूणप्रीत सिंह ने शपथ ली, जिसके बाद बरिंदर गोयल, हरदीप मुंडिया, डॉ. रवजोत सिंह और मोहिंदर भगत ने शपथ ली है। 5. पुणे एयरपोर्ट का नाम बदलकर ‘जगदगुरु संतश्रेष्ठ तुकाराम महाराज पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ किया जाएगा : महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार, 23 सितंबर को पुणे एयरपोर्ट का नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। एयरपोर्ट को अब जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट कहा जाएगा। अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT) 6. केवीएस मणियन प्रभावी फेडरल बैंक के नए CEO बने : केवीएस मणियन ने 23 सितंबर को फेडरल बैंक के नए प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में पदभार संभाला। इससे पहले वे कोटक महिंद्रा बैंक में कार्यरत थे। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 24 सितंबर का इतिहास : 2014 में आज ही के दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया था। ISRO के मंगलयान को मंगल ग्रह तक पहुंचने में पृथ्वी और मंगल के बीच की 466 मिलियन किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करने में करीब 10 महीने लगे थे। इसे 5 नवंबर, 2013 को PSLV-C25 रॉकेट से लॉन्च किया गया था। मंगलयान ने मंगल ग्रह की सतह की विशेषताओं, आकृति विज्ञान, खनिज विज्ञान और वातावरण का अध्ययन किया। 1688 : फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1726 : ईस्ट इंडिया कंपनी को बंबई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालत बनाने के लिए अधिकृत किया गया। 1789 : अमेरिका में अटॉर्नी जनरल का कार्यालय बनाया गया। 1861 : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रवादी आन्दोलन की प्रमुख नेता मैडम भीखाजी कामा का जन्म। 1932 : डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में ‘दलितों’ के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर एक विशेष समझौता हुआ। 1932 : बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनीं। 1948 : होंडा मोटर कंपनी की स्थापना हुई थी। 1950 : पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहिन्दर अमरनाथ का जन्म हुआ था। 1965 : यमन को लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच समझौता। 1968 : दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ। 1978 : पूर्व सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। 1979 : घाना ने संविधान अपनाया। 1990 : पूर्वी जर्मनी ने खुद को वारसा संधि से अलग किया। 1996 : अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए। 2003 : फ्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।