जस्टिस संजीव खन्ना सुप्रीम कोर्ट के 51वें चीफ जस्टिस होंगे। मजहर आसिफ जामिया मिल्लिया इस्लामिया के वाइस चांसलर बने। वहीं, अर्जुन इरिगैसी एलो रेटिंग लिस्ट में 2800 का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय चेस प्लेयर बने। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT) 1. जस्टिस संजीव खन्ना सुप्रीम कोर्ट के 51वें चीफ जस्टिस होंगे : जस्टिस संजीव खन्ना सुप्रीम कोर्ट के 51वें चीफ जस्टिस होंगे। वे 11 नवंबर को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। यह जानकारी 25 अक्टूबर की देर शाम कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दी। 2. ‘मजहर आसिफ’ जामिया मिल्लिया इस्लामिया के वाइस चांसलर बने : 24 अक्टूबर को प्रोफेसर ‘मजहर आसिफ’ को जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी का नया वाइस चांसलर यानी कुलपति नियुक्त किया गया। वे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी JNU के स्कूल ऑफ लैंग्वेज के प्रोफेसर थें। इनका कार्यकाल पांच वर्ष का होगा। नेशनल (NATIONAL) 3. भारत दौरे पर आए जर्मन चांसलर शॉल्ज ने पीएम मोदी से मुलाकात की : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 अक्टूबर को जर्मन चांसलर ओलाफ शॉल्ज से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। एग्रीमेंट (AGREEMENT) 4. मुख्य चुनाव आयुक्त ने उज्बेकिस्तान के केंद्रीय चुनाव आयोग के साथ MoU साइन किए : भारत निर्वाचन आयोग ने 25 अक्टूबर को ‘इलेक्टोरल कोऑपरेशन’ पर उज्बेकिस्तान के केंद्रीय चुनाव आयोग के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की ताशकंद यात्रा के दौरान हुआ। स्पोर्ट (SPORT) 5. अर्जुन इरिगैसी एलो रेटिंग लिस्ट में 2800 का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय चेस प्लेयर बने : अर्जुन इरिगैसी ने 24 अक्टूबर की देर रात यूरोपीय शतरंज क्लब कप में लाइव रेटिंग में 2800 रेटिंग क्लब में प्रवेश करके इतिहास रच दिया। शतरंज के इतिहास में दुनिया के केवल 16 खिलाड़ियों ने लाइव रेटिंग में माउंट 2800 को छुआ है, जो वास्तविक समय में अपडेट की जाती है। स्टेट इन न्यूज (STATE IN NEWS) 6. साइक्लोन ‘दाना’ ओडिशा के तट से टकराया : बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ 24 अक्टूबर की रात 12:05 बजे ओडिशा के तट से 110kmph की रफ्तार से टकराया। हालांकि, आज यानी 25 अक्टूबर की सुबह करीब 8:30 बजे तूफान की लैंडफॉल प्रोसेस खत्म हुई। 8 घंटे और 30 मिनट में तूफान की रफ्तार 110kmph से घटकर 10kmph हो गई। 7. हिमाचल में बनी 23 दवाओं के सैंपल फेल : हिमाचल प्रदेश में बनी 23 दवाइयां केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के मानकों पर खरी नहीं उतरीं। इनके सैंपल फेल हो गए हैं। ये दवाएं हार्ट अटैक, ब्लड शुगर और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होती हैं। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 25 अक्टूबर का इतिहास : 1881 में आज ही के दिन स्पेन के मालगा में ‘पाब्लो पिकासो’ का जन्म हुआ था। वे 20वीं सदी के सबसे महान और प्रभावशाली कलाकारों में से एक थें। पिकासो ने 13 साल की उम्र में अपनी पहली प्रदर्शनी लगाई थी। वह पहली बार 1900 में पेरिस गए और 1901 में पेरिस के रुए लाफिटे पर एक गैलरी में उनकी प्रदर्शनी लगाई गई। 1903 में बनाई गई नीले रंग की पेंटिंग द ओल्ड गिटारिस्ट में पिकासो ने गरीबों की उदासी भरी दुनिया को दर्शाया था। 1907 में, पिकासो ने लेस डेमोइसेल्स डी’एविग्नन पर पिकासो ने अफ्रीकी मुखौटा कला के प्रभाव को प्रदर्शित किया। बीते दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें… करेंट अफेयर्स 24 अक्टूबर : BRICS में 13 पार्टनर देश जुड़े; पंचायती राज मंत्रालय वेदर फॉरकास्टिंग इनिशिएटिव शुरू करेगा NIEPVD संस्थान ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित 6 संस्थानों के साथ MoU साइन किया। जिम्बाब्वे ने टी-20 में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड बनाया। वहीं, टार्जन अभिनेता रॉन एली का 86 वर्ष की आयु में निधन हुआ। पढ़ें पूरी खबर… करेंट अफेयर्स 23 अक्टूबर : 5 साल बाद मोदी-जिनपिंग की द्विपक्षीय मुलाकात हुई; 55वां IFFI गोवा में आयोजित होगा पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पजशकियान से मुलाकात की। वहीं, साइक्लोन दाना 24-25 अक्टूबर को ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट से टकराएगा। पढ़ें पूरी खबर…