प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। चीन ने पेरिस ओलिंपिक 2024 में पहला गोल्ड जीता। भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… 1. गवर्निंग काउंसिल की बैठक हुई: 27 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक हुई, जिसका थीम विकसित भारत 2047 रखी गई। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने को लेकर बैठक में फोकस रहा। 2. चीन ने पेरिस ओलिंपिक 2024 में पहला गोल्ड जीता: 27 जुलाई को चीन की 10 मीटर एयर राइफल में हुआंग युटिंग और शेंग लिहाओ की जोड़ी ने पेरिस ओलिंपिक का में पहला गोल्ड जीत लिया है। इस गोल्ड के आधे घंटे के बाद ही चीन ने अपने गोल्ड मेडल की संख्या दोगुनी कर ली है। 3. भारत और श्रीलंका के बीच T-20 सीरीज का पहला मैच आज: 27 जुलाई को शाम 7 बजे से पल्लेकेले स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच T-20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद यह भारत का पहला मुकाबला होने वाला है। वनडे मैच कोलंबो में खेले जाएंगे। 4. तीन स्टेटस ने की अग्निवीर पुलिस भर्ती में रिजर्वेशन की घोषणा: 26 जुलाई को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और गुजरात सरकार ने सेना के अग्निवीरों को राज्य पुलिस की भर्ती में रिजर्वेशन देने की घोषणा की है। 5. भारत नौवीं बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में: 26 जुलाई को हुए एशिया कप मैच के बाद भारत नौवीं बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में पहुंचा। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 2004 में हुई थी, जिसका यह 9वां सीजन है। इस बार 8 टीमें हिस्सा लिया, जिनमें भारत और पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश, मलेशिया, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड और यूएई शामिल हैं। पिछले 8 सीजन इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की। जिसने रिकॉर्ड 7 बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया। भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 39 बॉल पर 55 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने 28 बॉल पर 26 रन की पारी खेली। आज का इतिहास