करेंट अफेयर्स 28 सितंबर:अग्निवीरों को रिजर्वेशन देने वाली पहली कंपनी बनी ब्रह्मोस एयरोस्पेस; अलीम डार ने अंतर्राष्ट्रीय अंपायरिंग से संन्यास का ऐलान लिया

प्रसिद्ध जैविक किसान और पद्म श्री पुरस्कार विजेता ‘पप्पाम्मल’ का निधन हुआ। भारत बायोटेक ने SAHE के साथ मिलकर MoU पर साइन किया। वहीं, हेलेन चक्रवात से अमेरिका के 12 राज्यों में अब तक 50 लोगों की मौत हुई। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. अग्निवीरों को रिजर्वेशन देने वाली पहली कंपनी बनी ब्रह्मोस एयरोस्पेस : इंडो-रूस जॉइंट वेंचर ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेज, अग्निवीरों के लिए नौकरियां आरक्षित करने वाली पहली प्राइवेट कंपनी हो गई है। ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने 27 सितंबर को टेक्निकल एंट्रीज में 15% और प्रशासनिक व सुरक्षा के रोल में 50% रिजर्वेशन देने की घोषणा की है। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. अमेरिका में हेलेन तूफान का कहर : अमेरिका में शुक्रवार, 27 सितंबर को हेलेन चक्रवात से 12 राज्यों में अब तक 50 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हो गए हैं। इससे 1 करोड़ 20 लाख लोग प्रभावित हैं। अमेरिका के फ्लोरिडा, जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलिना, साउथ कैरोलिना, वर्जीनिया और अलबामा में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। स्पोर्ट (SPORT) 3. अलीम डार ने अंतर्राष्ट्रीय अंपायरिंग से संन्यास का ऐलान किया : पाकिस्तान के दिग्गज अंपायर अलीम डार ने शुक्रवार, 27 सितंबर को अंपायरिंग से संन्यास की घोषणा कर दी है। वे पाकिस्तान के घरेलू सीजन के बाद 2025 में संन्यास लेंगे। डार इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के पूर्व एलीट अंपायर और तीन बार ‘वर्ल्ड क्रिकेट अंपायर ऑफ द ईयर’ रह चुके हैं। निधन (OBITUARY) 4. प्रसिद्ध जैविक किसान और पद्म श्री पुरस्कार विजेता ‘पप्पम्मल’ का निधन हुआ : प्रसिद्ध जैविक किसान और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित पप्पम्मल का शुक्रवार रात निधन हो गया। 109 वर्ष की उम्र में पप्पम्मल ने अंतिम सांस ली। वे तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले की रहने वाली थीं। उनका जीवन कृषि और समाजसेवा को समर्पित रहा। 5. हैरी पॉटर एक्ट्रेस डेम मैगी स्मिथ का निधन हुआ : 27 सितंबर को फिल्म ‘हैरी पॉटर’ और ‘डाउनटन एबे’ में काम कर चुकीं हॉलीवुड एक्ट्रेस डेम मैगी स्मिथ का लंदन में निधन हो गया है। उन्होंने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। समझौता (AGREEMENT) 6. भारत बायोटेक ने SAHE के साथ मिलकर MoU पर साइन किया : भारत बायोटेक ने शुक्रवार, 28 सितंबर को SAHE (द सोसाइटी फॉर एडवांसमेंट ऑफ ह्यूमन एंडेवर) के साथ एक ज्ञापन (MoU) पर साइन किया। यह समझौता अम्मापल्ली मंदिर और सालार जंग संग्रहालय में ऐतिहासिक बावड़ियों का रेनोवेशन करने के लिए किया गया है। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 28 सितंबर का इतिहास : 1929 में आज के दिन ही भारत रत्न लता मंगेशकर का जन्म हुआ था। लता के पिता मराठी संगीतकार, शास्त्रीय गायक और थिएटर एक्टर थे, जबकि मां गुजराती थीं। बचपन से ही लता को घर में गीत-संगीत और कला का माहौल मिला और वे उसी ओर आकर्षित हुईं। 5 साल की उम्र से ही लता को उनके पिता संगीत का पाठ पढ़ाने लगे। 1942 में पिता की मौत के बाद लता पर परिवार की जिम्मेदारी आ गई थी। तब लता ने हिंदी-मराठी फिल्मों में अभिनय भी किया। मराठी फिल्मों में गाना भी शुरू किया। तब से शुरू हुआ सिलसिला कुछ साल पहले तक जारी रहा। उन्होंने 20 भाषाओं में 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। 2001 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इससे पहले उन्हें पद्मभूषण (1969), दादा साहब फाल्के पुरस्कार (1989) और पद्म विभूषण (1999) से पुरस्कृत किया गया। तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और आठ बार फिल्मफेयर पुरस्कार जीता।