खाद्य मंत्रालय ने ‘अन्न चक्र’ पोर्टल लॉन्च किया। रेमंड लाइफस्टाइल के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन बने गौतम सिंघानिया। वहीं, फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने। कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं… इवेंट (EVENT) 1. पीएम मोदी ने ‘अष्टलक्ष्मी महोत्सव 2024’ का उद्घाटन किया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 दिसंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में पहले ‘अष्टलक्ष्मी महोत्सव 2024’ का उद्घाटन किया। अष्टलक्ष्मी नाम देवी लक्ष्मी के आठ अवतारों से प्रेरित है, जो समृद्धि, धन, ज्ञान, धर्म, और कृषि आदि के प्रतीक हैं। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. रूस दौरे पर जाएंगे रक्षा मंत्री: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 9 दिसंबर को रूस दौरे पर जाएंगे। वे INS तुशील की कमीशनिंग सेरेमनी में मुख्य अतिथि होंगे। उनके साथ नौसेना प्रमुख चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी भी मौजूद रहेंगे। नेशनल (NATIONAL) 3. खाद्य मंत्रालय ने ‘अन्न चक्र’ पोर्टल लांच किया : केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने 5 दिसंबर को ‘अन्न चक्र’ पोर्टल लॉन्च किया। इसके जरिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत खाने के सामान की आपूर्ति आसान होगी। इस कदम से हर साल सरकार के 250 करोड़ रुपए की बचत होने का अनुमान लगाया गया है। अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT) 4. सुनीत मेहता को फिजी में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया : 5 दिसंबर को IFS ऑफिसर सुनीत मेहता को फिजी में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया। वे 2007 बैच के इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) ऑफिसर हैं। सुनीत जल्द ही अपना पदभार ग्रहण करेंगे। 5. रेमंड लाइफस्टाइल के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन बने गौतम सिंघानिया : 5 दिसंबर को गौतम हरि सिंघानिया को टेक्सटाइल कंपनी ‘रेमंड लाइफस्टाइल’ का एग्जीक्यूटिव चेयरमैन नियुक्त किया गया। इससे पहले कंपनी के शेयरधारकों ने इसको मंजूरी दी थी। स्टेट इन न्यूज (STATE IN NEWS) 6. फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री : 5 दिसंबर को विधानसभा रिजल्ट के 13 दिन बाद महाराष्ट्र में नई सरकार बनी। देवेंद्र फडणवीस ने 10 साल में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने डिप्टी CM पद की शपथ ली और वे राज्य के दूसरे नेता हैं जो CM के बाद डिप्टी CM बने। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 6 दिसंबर का इतिहास : 1992 में आज ही के दिन अयोध्या में लाखों कारसेवकों ने बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा गिरा दिया था। अयोध्या की बाबरी मस्जिद को लेकर बरसों से विवाद चला आ रहा था। BJP नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने राम मंदिर निर्माण के लिए 1990 में आंदोलन शुरू किया था। 5 दिसंबर 1992 की सुबह से ही अयोध्या में विवादित ढांचे के पास कारसेवक पहुंचने शुरू हो गए थे। उस समय सुप्रीम कोर्ट ने विवादित ढांचे के सामने सिर्फ भजन-कीर्तन करने की इजाजत दी थी, लेकिन अगली सुबह यानी 6 दिसंबर को भीड़ उग्र हो गई और बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा गिरा दिया। पिछला करेंट अफेयर्स भी पढ़ें… 1. करेंट अफेयर्स 5 दिसंबर : सुप्रीम कोर्ट के जज बने जस्टिस मनमोहन; भूटान नरेश दो-दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे; ‘प्रोबा-3’ मिशन की सफल लॉन्चिंग हुई वायकॉम18 को मिला जियो-हॉटस्टार का डोमेन। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया। स्कॉटलैंड की कलाकार जसलीन को टर्नर पुरस्कार मिला। पढ़ें पूरी खबर… 2. करेंट अफेयर्स 4 दिसंबर : चंडीगढ़ ने लागू किए तीनों क्रिमिनल कानून; बैंकिंग कानून में बदलाव का बिल मंजूर; चीन ने बनाया सबसे तेज रोबोट देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। मशहूर स्क्वॉश खिलाड़ी राज मनचंदा का निधन हुआ। केंद्र ने जस्टिस मनमोहन को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाने की मंजूरी दी। पढ़ें पूरी खबर…