राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) के कार्यकाल को 3 साल के लिए बढ़ाया गया। फॉर्च्यून बारिशल ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2025 जीता। वहीं, भारतीय कला इतिहास कांग्रेस के 32वें सत्र की शुरुआत हुई। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. नए इनकम टैक्स बिल को मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दी: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 7 फरवरी को नए इनकम टैक्स बिल को मंजूरी दे दी। 2. राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) के कार्यकाल को 3 साल के लिए बढ़ाया गया: 7 फरवरी को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) के कार्यकाल को तीन साल के लिए बढ़ाने को मंजूरी दी गई है। 3. केंद्र सरकार 3 स्किल डेवलपमेंट स्कीम्स को मिलाकर सेंट्रल सेक्टर स्कीम बनाएगी: केंद्र सरकार ने अपनी कौशल विकास की 3 योजनाओं को मिलाकर एक स्किल इंडिया प्रोग्राम बनाने का फैसला किया है, जो एक केंद्रीय योजना होगी। स्पोर्ट (SPORT) 4. फॉर्च्यून बारिशल ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2025 जीता: बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला तमीम इकबाल की कप्तानी वाली फॉर्च्यून बारिशल ने तीन विकेट से जीत लिया है। 5. ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ऑफिशियल सॉन्ग रिलीज किया: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने 7 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ऑफिशियल सॉन्ग ‘जीतो बाजी खेल के’ रिलीज किया। 6. FIFA ने पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन को सस्पेंड किया: दुनिया में फुटबॉल संचालित करने वाली संस्था FIFA ने संविधान में संशोधन करने में विफल रहने के बाद पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन (PFF) को सस्पेंड कर दिया है। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 7. भारतीय कला इतिहास कांग्रेस के 32वें सत्र की शुरुआत हुई: भारतीय कला इतिहास कांग्रेस का 32वां सत्र आज 8 फरवरी से नोएडा में शुरू हुआ। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 3 दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 8. भारत ने 100 गीगा वॉट से अधिक सोलर एनर्जी का प्रोडक्शन किया: भारत ने 100 गीगा वॉट से अधिक सौर-ऊर्जा उत्पादन करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। स्टेट इन न्यूज (STATE IN NEWS) 9. दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा सरकार: दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सत्ता में वापसी हो रही है। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 10. पीएम मोदी फ्रांस और अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी से फ्रांस और अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 8 फरवरी का इतिहास: पिछले दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें… करेंट अफेयर्स 7 फरवरी: ट्रम्प ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट पर प्रतिबंध लगाया; Zomato का नाम बदलकर Eternal किया गया अमेरिका में ट्रांसजेंडर्स महिला वर्ग के खेलों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। रक्षा मंत्रालय ने पिनाका के लिए 10,147 करोड़ रुपए के कॉन्ट्रैक्ट साइन किए। वहीं, रवींद्र जडेजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 विकेट पूरे किए। पढ़ें पूरी खबर…