कानपुर IIT की एक स्टूडेंट ने ACP पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कलेक्टरगंज ACP मोहसिन खान IIT से साइबर क्राइम और क्रिमिनोलॉजी की पढ़ाई कर रहे हैं। वहां रिसर्च स्कॉलर से नजदीकी बढ़ गई। ACP ने उससे प्यार में फंसाकर रेप किया। ACP के शादीशुदा होने के साथ अन्य सच्चाई सामने आने पर पीड़ित ने कानपुर पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। पुलिस कमिश्नर के आदेश गुरुवार को महिला DCP और ACP जांच करने पहुंचीं। दो घंटे बंद कमरे में पूछताछ की। मामला सही पाया गया। ACP को पद से हटा दिया गया है। DCP साउथ अंकिता शर्मा और ACP अर्चना सिंह सिविल ड्रेस में IIT पहुंचीं। दोनों महिला अफसरों ने पूछताछ की। आरोप सही पाया गया। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने ACP के खिलाफ रेप समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। खबर अपडेट हो रही है…।