कुवैत में एक बिल्डिंग में भीषण आग, 35 की मौत:भारतीय मजदूरों के मारे जाने की आशंका, आग लगने की वजह का पता नहीं

कतर के मंगाफ शहर में एक इमारत में आग लग गई। इसमें कम से कम 35 लोगों के मारे गए हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ये हादसा स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 6 बजे हुआ। तड़के लगी आग तेजी से पूरी इमारत में फैल गई। कई लोग इमारत के अंदर ही फंसे रह गए। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं मेजर जनरल ईद रसीद हमद ने न्यूज एजेंसी से बताया कि इस इमारत में कई सारे प्रवासी मजदूर रहा करते हैं। घटना के दौरान भी यहां पर कई सारे मजदूर थे। उन्होंने कहा कि दर्जनों मजदूरों को बचा लिया गया है मगर कई लोग मारे गए। एक सीनियर पुलिस कमांडर ने कहा कि एक ही कमरे में कई-कई लोग रहते हैं। ये मजदूर पैसा बचाने के लिए ऐसा करते हैं। हम इसे लेकर समय-समय पर चेतावनी भी देते रहते हैं कि बिना जानकारी दिए कोई भी बिल्डिंग में न रहे। कुवैत हेल्थ मिनिस्ट्री ने जानकारी दी कि आग लगने की वजह से 43 लोग भर्ती हुए थे। इसमें से 4 लोग मारे गए। हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि ये 4 लोग उन 35 मृतकों में शामिल हैं या नहीं। कुवैत सिटी प्रशासन ने कहा कि वे आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहे हैं और ये पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि आग कैसे लगी। खबर अपडेट हो रही है…