केजरीवाल की जंतर-मंतर में जनता की अदालत:कांग्रेस बोली- ये सिर्फ एक टीवी इवेंट, 6 महीने में पूर्व CM परमानेंट तिहाड़ जेल पहुंच जाएंगे

आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज जंतर मंतर पर ‘जनता की अदालत’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। दिल्ली CM पद से इस्तीफे के बाद केजरीवाल का यह पहला संबोधन है। दिल्ली शराब नीति केस में 13 सितंबर को जमानत पर बाहर आने के बाद केजरीवाल ने 17 सितंबर को CM पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि अब वो जनता की अदालत में जाएंगे। कार्यक्रम में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी भी शामिल हुईं। AAP विधायक दिलीप पांडे ने कहा, ‘हमें पूरा भरोसा है कि जनता की अदालत में दिल्ली के लोग कहेंगे कि मेरा केजरीवाल ईमानदार है।’ उधर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, ‘यह एक प्रायोजित अदालत है। यह एक टीवी इवेंट से ज्यादा कुछ नहीं है। 5-6 महीने के अंदर केजरीवाल तिहाड़ जेल में परमानेंट के लिए पहुंच जाएंगे।’ हम ऐसी राजनीतिक पार्टी हैं जो ईमानदारी से राजनीति में आई है। अरविंद केजरीवाल जी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा। कोर्ट ने भी कह दिया कि, एक चवन्नी का घोटाला नहीं हुआ है। संदीप पाठक, AAP सांसद दिल्ली में 10 दिन में 3 बड़ी हलचल… 21 सितंबर: आतिशी दिल्ली की नई CM बनी, शपथ के बाद केजरीवाल के पैर छुए आतिशी ने शनिवार को दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राजनिवास में उपराज्यपाल (LG) विनय सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ के बाद आतिशी ने अरविंद केजरीवाल के पैर छुए। वे ​​​​​दिल्ली की सबसे युवा (43 साल) CM हैं। इससे पहले केजरीवाल 45 साल की उम्र में CM बने थे। आतिशी बतौर महिला सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद दिल्ली की तीसरी महिला CM हैं। आतिशी ने शिक्षा, PWD और वित्त समेत 13 विभाग अपने पास रखे। वहीं, सौरभ भारद्वाज को हेल्थ समेत 8 प्रमुख विभाग का जिम्मा दिया गया। आतिशी कालकाजी सीट से तीन बार की विधायक हैं। 17 सितंबर: केजरीवाल ने उप राज्यपाल वीके सक्सेना को इस्तीफा सौंपा केजरीवाल ने 17 सितंबर की शाम उपराज्यपाल (LG) को सीएम पद से इस्तीफा सौंपा था। उनके साथ आतिशी और 4 मंत्री मौजूद रहे। इसके बाद आतिशी ने नई सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया था। इसके बाद आतिशी ने कहा कि अगले चुनाव तक मेरे पास सिर्फ दो काम हैं। पहला- दिल्ली के लोगों की भाजपा के षड्यंत्र से रक्षा करना। दूसरा- केजरीवाल को फिर से सीएम बनाना। केजरीवाल ने इस्तीफा क्यों दिया, 3 बातें… 13 सितंबर: शराब नीति केस में केजरीवाल 177 दिन बाद जेल से रिहा हुए 21 मार्च 2024 को शराब नीति केस में ED ने दो घंटे की पूछताछ के बाद केजरीवाल को उनके घर से गिरफ्तार किया था। 177 दिन बाद सुप्रीम काेर्ट ने 13 सितंबर 2024 को उन्हें जमानत दी थी। अरविंद केजरीवाल का पॉलिटिकल करियर मुख्यमंत्री रहते कई विवादों में जुड़ा केजरीवाल का नाम दिल्ली शराब नीति में जेल गए AAP के बड़े नेता अप्रैल 2023 में मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा
चुनाव आयोग ने 10 अप्रैल 2023 को आम आदमी पार्टी को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया था। किसी पार्टी को नेशनल पार्टी का दर्जा हासिल करने के लिए लोकसभा या विधानसभा चुनाव में चार राज्यों में 6% वोट हासिल करना जरूरी होता है। पार्टी दिल्ली, पंजाब, गोवा और गुजरात में 6% से ज्यादा वोट शेयर हासिल कर चुकी है। दिल्ली के अलावा पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। पार्टी का संगठन हरियाणा और गुजरात में भी मजबूत है। पार्टी के लोकसभा में तीन जबकि राज्यसभा में 10 सांसद है। देश के अन्य राज्यों में भी AAP के कैडर एक्टिव हैं। दिल्ली विधानसभा 2020 और लोकसभा 2024 में AAP की परफॉर्मेंस