दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने RSS प्रमुख मोहन भागवत को लेटर लिखा है। उन्होंने भागवत से 4 सवाल पूछे हैं। केजरीवाल ने पूछा कि भाजपा नेता पैसे बांट रहे हैं। पूर्वांचली और दलित लोगों के नाम कटवाने का भी प्रयास कर रही है। वोट खऱीद रही है। क्या RSS को नहीं लगता कि भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। इसके जवाब में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सचदेवा ने कहा- आपकी औकात नहीं है कि आप सरसंघचालक से बात भी कर सकें। जब आप कनाडा में आतंकवादियों से पैसा लेते हैं, तो क्या RSS प्रमुख से पूछते हैं? सचदेवा ने कहा- आपने महिला सम्मान योजना के नाम पर पंजाब और दिल्ली की माताओं-बहनों को एक भी पैसा न देकर धोखा दिया, तब आपने किसी से पूछा? आपका काम ही धोखा देना और मुद्दों से ध्यान भटकाना है। केजरीवाल के लेटर के जवाब में सचदेवा ने भी केजरीवाल को लेटर लिखा है। इसमें उन्होंने केजरीवाल से नए साल पर 5 संकल्प लेने को कहा है। सचदेवा बोले- केजरीवाल लोकतंत्र की हत्या करते हैं… 3 पॉइंट में भाजपा का जवाब भाजपा नेताओं पर पैसे बांटने और पूर्वांचलियों के नाम कटवाने के आरोप लगे थे AAP नेता प्रियंका कक्कड़ ने सोमवार को कहा था कि शाहदरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता विशाल भारद्वाज ने मतदाताओं के नाम हटाने के लिए चुनाव आयोग को आवेदन दिया है। भाजपा दिल्ली में रहने वाले कई पूर्वांचलियों के वोट काटना चाहती है। प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि उम्मीद है कि भाजपा इस साल स्वस्थ राजनीति करेगी। वे केजरीवाल की कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी को अपने (भाजपा शासित) 20 राज्यों में भी अपनाएंगे। हमारी नई गारंटी जैसे महिलाओं के लिए 2100 रुपये प्रति माह, बुजुर्गों के लिए मुफ्त इलाज में बाधा नहीं डालेंगे। हर जन कल्याणकारी योजना में हमारा साथ देंगे। आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि प्रवेश वर्मा के सरकारी आवास 20 विंडसर प्लेस पर महिलाओं को ₹1100 बांटे जा रहे हैं। प्रवेश वर्मा को गिरफ्तार करना चाहिए। ED-CBI और दिल्ली पुलिस को इनके आवास पर छापा मारना चाहिए। इस मामले में चुनाव आयोग को भी जवाब देना चाहिए। केजरीवाल ने 3 महीने पहले भी भागवत को चिट्ठी लिखी थी केजरीवाल ने भागवत को 3 महीने पहले भी लेटर लिखा था। उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिटायरमेंट तक कई मुद्दों पर सवाल पूछे। केजरीवाल ने लिखा कि वे देश के मौजूदा हालात से बहुत चिंतित हैं और भाजपा सरकार की नीतियों को देश के लिए हानिकारक मानते हैं। पूरी खबर पढ़ें… दिल्ली में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP दिल्ली विधानसभा चुनाव, आप सभी 70 सीटों पर कैंडिडेट घोषित कर चुकी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। CM आतिशी को कालकाजी से उम्मीदवार बनाया गया है। सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश, सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती से चुनाव लड़ेंगे। AAP ने 21 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच यानी 25 दिनों में कुल 4 लिस्ट में 70 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए। इस बार 26 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं। 4 विधायकों की सीट बदली गई है। इनमें मनीष सिसोदिया की सीट पटपड़गंज से जंगपुरा, राखी बिडलान की मंगोलपुरी से मादीपुर, प्रवीण कुमार की जंगपुरा से जनकपुरी और दुर्गेश पाठक की करावल नगर से राजेंद्रनगर सीट बदली गई है। 2020 में राघव चड्ढा राजेंद्रनगर से विधायक बने थे। 2022 में उनके राज्यसभा जाने के बाद से यह सीट खाली है। पढ़ें पूरी खबर… —————————————————— दिल्ली की राजनीति से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… भाजपा ने केजरीवाल को भूल-भुलैया फिल्म का छोटा पंडित बताया, कहा- वे चुनावी हिंदू दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को राजधानी में पुजारी-ग्रंथी योजना लॉन्च की। केजरीवाल ने कश्मीरी गेट के मरघट वाले बाबा के मंदिर में पत्नी के साथ दर्शन किए और वहां के पुजारी का पहला रजिस्ट्रेशन कराया। योजना के तहत पुजारियों-ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपए सैलरी देने का वादा किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… केजरीवाल का नया ऐलान- पुजारी-ग्रंथी को हर महीने ₹18000 देंगे, इमामों को 17 महीने से सैलरी नहीं मिली अरविंद केजरीवाल ने 30 दिसंबर को ऐलान किया कि दिल्ली में दोबारा सरकार बनने पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना के तहत पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपए का भत्ता दिया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कल से शुरू हो जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… केजरीवाल बोले- शाह और पुरी के पास रोहिंग्याओं का डेटा, पुरी बोले- झूठ बोलने से बाज आइए चुनाव से पहले दिल्ली में बांग्लादेशी घुसपैठियों का मामला गर्म है। पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने 30 दिसंबर को कहा कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली में कहां-कहां रोहिंग्याओं को बसाया है, उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। इस पर पुरी ने कहा- जिस ट्वीट के आधार पर झूठ फैला रहे हैं, उसका क्लेरिफिकेशन गृह मंत्रालय और मैं दे चुका हूं। पूरी खबर पढ़ें…