कैंसर डायग्नोस होने के बाद पहली बार दिखीं केट मिडलटन:ट्रूपिंग द कलर इवेंट में मौजूद रहीं; इसी बीमारी से पीड़ित किंग चार्ल्स भी नजर आए

किंग चार्ल्स और उनकी बहू केट मिडलटन ने काफी दिनों के बाद पब्लिक अपीयरेंस दिया है। दोनों आज (शनिवार) ट्रूपिंग द कलर परेड में शामिल होने पहुंचे। किंग चार्ल्स और प्रिसेंस ऑफ वेल्स केट मिडलटन दोनों कैंसर से पीड़ित हैं, फिर भी उन्होंने इस इवेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। अपनी बीमारी का खुलासा करने के बाद केट पहली बार पब्लिक के सामने आई हैं। वो पिछले साल क्रिसमस के बाद से ही जनता के बीच नहीं आई हैं। क्या है ट्रूपिंग द कलर इवेंट?
ट्रूपिंग द कलर इवेंट हर साल जून में आयोजित किया जाता है। यह किंग के बर्थडे पर मनाया जाने वाला इवेंट है। इस मौके पर लंदन में एक बड़ी सैनिक परेड आयोजित की जाती है। ऐसा नहीं है कि किंग का जन्म जून में हुआ था। किंग चार्ल्स II के समय से ही यह इवेंट जून में ही आयोजित होता है। जून में इवेंट आयोजित करना एक तरीके से सिंबोलिक है। इस परेड में ब्रिटिश सेना अपना कौशल और पराक्रम दिखाती है। इस परेड में ब्रिटिश सैनिक पूरी सैन्य वर्दी में घोड़ों के साथ परेड और मिलिट्री ड्रिल करते हैं। केट ने कहा- खतरे से पूरी तरह बाहर नहीं आई हूं
इस इवेंट में शामिल होने से पहले केट मिडलटन ने सोशल मीडिया के जरिए अपना हेल्थ अपडेट दिया था। इंस्टाग्राम पर प्रिंस एंड प्रिंसेस ऑफ वेल्स अकाउंट पर केट मिडलटन की तरफ से एक पोस्ट शेयर की गई। इसमें केट ने लिखा कि वे कीमोथेरेपी ले रही हैं और उनकी हालत में सुधार भी हाे रहा है, लेकिन वे खतरे से पूरी तरह बाहर नहीं आई हैं। इलाज के दौरान अच्छे और बुरे दोनों तरह के दिन देख रही हैं। केट मिडलटन और किंग चार्ल्स दोनों को कैंसर
केट मिडलटन ने 22 मार्च को वीडियो मैसेज जारी कर कैंसर होने की जानकारी दी थी। जनवरी 2024 में केट के पेट की सर्जरी हुई थी। वो दो हफ्ते अस्पताल में रही थीं। इसके बाद से वो सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आई। यही वजह थी कि उनकी सेहत को लेकर कई सवाल उठ रहे थे। जनवरी में किंग चार्ल्स को भी कैंसर होने की खबर सामने आई थी। उनके प्रोस्टेट का ऑपरेशन हुआ था। उस समय उनके शरीर में किसी अन्य बीमारी के लक्षण दिखाई दिए थे। इसके बाद बकिंघम पैलेस ने बताया कि उन लक्षणों की जांच में एक प्रकार के कैंसर की पुष्टि हुई है। ये स्टोरी भी पढ़ें..
केट मिडलटन ने कैंसर ट्रीटमेंट पर अपडेट दिया:कहा- कीमोथैरेपी का असर हो रहा है, अच्छे-बुरे दोनों दिन देख रही हूं