कैब में बैठाकर डाॅक्टर से लूटपाट, 20 हजार रुपए की नकदी और सोने की तीन अंगूठियां लूटी

शहर में कैब लूटपाट गैंग एक बार फिर सक्रिय हो गया है। गिरोह ने इस बार एक प्राइवेट डॉक्टर को निशाना बनाते हुए कैब में बैठाकर लूटपाट की। गिरोह के सदस्यों ने हथियार कर बल पर डॉक्टर से तीन सोने की अंगूठियां व 20 हजार नकदी लूटकर फरार हो गए। डॉक्टर कि शिकायत पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। दिल्ली तिलक नगर निवासी डॉक्टर अश्वनी का राजस्थान अलवर के खैरतल में क्लिनिक है।

दो दिन पहले सुबह करीब सवा सात बजे वह दिल्ली से इफको चौक पर आकर खैरतल जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। इतने में डॉक्टर के पास एक कैब आकर रुकी जिसमें चालक के अलावा तीन युवक बैठे हुए थे।डॉक्टर से अलवर की ओर जाने का बोलने पर वह कैब में बैठ गया। कुछ दूर जाने के बाद चालक ने कैब दिल्ली की ओर मोड़ दी। इतने में सवारियां बनकर बैठे युवकों ने डॉक्टर को बंदूक दिखाते हुए हाथ में पहनी तीन सोने की अंगूठी व जेब में रखे 20 हजार नकदी लूटकर एटलस चौक के पास उतारकर फरार हो गए।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today