अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के लॉस एंजिलिस में शनिवार एक कार सवार में भीड़ में कार घुसा दी। इस हादसे में 20 लोग घायल हैं, जिनमें 10 की हालत गंभीर है। यह हादसा लोकल समयानुसार सुबह करीब 2 बजे वेस्ट सांता मोनिका बुलेवार्ड पर हुआ, जो एक म्यूजिक वेन्यू के पास है। लॉस एंजिलिस फायर डिपार्टमेंट (LAFD) की टीम ने मीडिया को बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम जारी है। अधिकारियों ने अभी तक वाहन या चालक की पहचान नहीं की है। यह भी क्लियर नहीं है कि यह हादसा जानबूझकर किया गया या गलती से हुआ। हादसे के समय मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि अचानक एक तेज रफ्तार गाड़ी भीड़ में घुसी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। LAFD और पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और लोगों से वहां न आने की अपील की है। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…