बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में हर दिन नया खुलासा हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में धोखाधड़ी का आरोप झेल रही एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल से खुलासा हुआ है कि वे अभिनेता को बिमारी का डर दिखाकर मेंटल एसाइलम में भेजना चाहती थीं।
यह भी जानकारी सामने आ रही है कि सुशांत इसी साल जनवरी में 20 से 24 फरवरी के बीच कार से चंडीगढ़ गए थे। वह अपनी बहन रानी के साथ रहना चाहते थे। इन पांच दिनों के दौरान रिया ने उन्हें 25 कॉल किए थे।
हिमाचल जाना चाहते थे सुशांत
सुशांत अपनी बहनों के साथ चंडीगढ़ और फिर हिमाचल प्रदेश जाना चाहते थे, लेकिन रिया ने उन्हें ब्लैकमेल करके रोका था। सुशांत रिया और उनके परिवार के बारे में अपनी बहनों को बताया था। यह भी जानकारी सामने आई है कि सुशांत मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश में कहीं रहना चाहते थे।
मेंटल हॉस्पिटल भेजना चाहती थी रिया
सूत्रों के मुताबिक, सुशांत ने नवम्बर में बहन से मदद मांगने के लिए कॉल किया था। दिसंबर में सुशांत ने नए नंबर से कॉल कर मदद की गुहार लगाई। सुशांत ने कहा कि रिया और उनका परिवार उन्हें मेंटल हॉस्पिटल में भेजने की कोशिश कर रहा है। वो मेंटल हॉस्पिटल नहीं जाना चाहते हैं।
रिया पर लगे गंभीर आरोप
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। सुशांत के पिता ने बिहार पुलिस में रिया खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने रिया पर आरोप लगाए थे कि रिया की नजर सुशांत के पैसे पर थी और उसके अकाउंट से करोड़ों का हेर-फेर किया गया था।