कोरोना वायरस के 24 घंटे में 3 की मौत, 110 नए मामले आए

कोरोना से 24 घंटे में तीन मरीजों की मौत हो गई। जबकि 110 नए केस सामने भी आए। अभी तक पाॅजिटिव मरीजों का आंकड़ा 6323 तक पहुंच गया। राहत की बात यह है कि शुक्रवार को 24 घंटे में 135 मरीज ठीक होकर अपने घर पहुंच गए। अभी तक ठीक होने वालों का आंकड़ा 4978 पहुंच गया है। नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत के अनुसार जिले में 40154 लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए।

इनमें से 33396 की निगेटिव रिपोर्ट आई। जबकि 435 की रिपोर्ट आनी शेष है। अभी तक 6323 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 548 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया। जबकि 688 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया। हेल्थ विभाग के मुताबिक 76 मरीजों की हालत गंभीर है। जबकि 29 को आईसीयू में रखा गया है। मरने वालों में पर्वतीया कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय महिला, 66 वर्षीय पुरुष और खेड़ीकलां निवासी 42 वर्षीय पुरुष शामिल है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today