कोरोना से 24 घंटे में एक मरीज की मौत हो गई। जबकि 110 नए केस भी सामने आए। इस दौरान 85 लोग ठीक भी हो चुके हैं। अब तक पाजिटिव मरीजों का आंकड़ा 6572 और ठीक होने वालों का 5143 तक पहुंच गया। नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में 42635 लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। इनमें से 35743 की निगेटिव रिपोर्ट आई। जबकि 320 की रिपोर्ट आनी शेष है। अभी तक 6572 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 574 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया।
जबकि 7742 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया। हेल्थ विभाग के मुताबिक 42 मरीजों की हालत गंभीर है। जबकि 18 को आईसीयू में रखा गया है। डॉ. रामभगत के मुताबिक मरने वाला सूर्या विहार निवासी 71 वर्सीय पुरुष है।