कोलकाता के फालपट्टी मछुआ इलाके में मंगलवार रात एक होटल में भीषण आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई। आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है। हालांकि, अंदर अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा ने बताया- आग ऋतुराज होटल में रात करीब 8:15 पर लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। अब तक 14 शव निकाले जा चुके हैं। आग लगने की वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है। हादसे की जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई गई है। घटनास्थल पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कई लोग छत और खिड़कियों से कूदते नजर आए। कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू ऑपरेशन की 4 तस्वीरें… मजूमदार बोले- सरकार जरूरी सहायता पहुंचाए
केंद्रीय मंत्री और बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने घटना पर दुख जताया। साथ ही कहा- मैं राज्य प्रशासन से आग्रह करता हूं कि प्रभावित लोगों को तुरंत बचाया जाए। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्हें आवश्यक मेडिकल और मानवीय सहायता दी जाए।