कोलकाता रेप-मर्डर का आरोपी ट्रेंड बॉस्कर:जान गंवाने वाली डॉक्टर को इतनी जोर से मारा कि चश्मे के ग्लास आंखों में घुसे

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस में आरोपी संजय रॉय को लेकर कई खुलासे हुए हैं। पुलिस ने सोमवार (12 अगस्त) को बताया कि संजय एक ट्रेंड बॉक्सर है। 8-9 अगस्त की रात उसने हॉस्पिटल के सेमिनार हॉल में डॉक्टर से दरिंदगी के दौरान बुरी तरह मारपीट की थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि संजय ने डॉक्टर को इतनी जोर से मारा कि उनके चश्मे का शीशा टूटकर उनकी आंखों में घुस गए। इसके कारण आंखों से ब्लीडिंग हुई थी। पुलिस ने डॉक्टर के परिवार को कल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सौंपी, जिसमें बताया गया कि बेरहमी से रेप और मारपीट के बाद आरोपी ने डॉक्टर की गला और मुंह दबाकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार सुबह 3 से 5 बजे के बीच होने का अनुमान लगाया गया है। आरोपी रेप-मर्डर के बाद पुलिस बैरक में जाकर सोया
कोलकाता पुलिस के मुताबिक, संजय पिछले कुछ सालों के दौरान कुछ सीनियर पुलिस अधिकारियों के करीब आ गया था। वह 2019 में कोलकाता पुलिस के डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप में सिविक वॉलंटियर के तौर पर जुड़ा था। वह कोलकाता पुलिस वेलफेयर बोर्ड में काम करने लगा। फिर संजय को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में पुलिस चौकी पर तैनात किया गया। पुलिस और अस्पताल अधिकारियों का करीबी होने के कारण सभी विभागों में उसकी पहुंची थी। किसी में भी अस्पताल के अंदर उसकी मनमानी को रोकने की हिम्मत नहीं थी। पुलिस में संजय का प्रभाव इतना था कि उसकी पहुंच कोलकाता पुलिस की चौथी बटालियन के बैरक तक थी, जहां वह रहता था। रेप और मर्डर को अंजाम देने के बाद वह पुलिस बैरक में ही गया और वहीं सो गया था। उठने के बाद उसने अपने कपड़े तक साफ किए थे। खुद को पुलिसकर्मी बताता था, गिरफ्तार होने पर बोला- फांसी दे दो
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, सिविक वॉलंटियर के तौर पर संजय को करीब 12 हजार रुपए मिलते थे। वह कोलकाता पुलिस लिखी टीशर्ट पहनकर घूमता था। उसने अपनी बाइक पर भी पुलिस का स्टिकर लगा रखा था। वह अपने आपको पुलिसकर्मी ही बताता था। कई अन्य वॉलंटियर उसे पुलिस ही समझने लगे थे। सिविक वॉलंटियर उनको कहते हैं, जो पुलिस के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर काम करते हैं। वे ट्रैफिक मैनेजमेंट और डिजास्टर रिस्पॉन्स समेत कई तरह के कामों में मदद करते हैं। सिविक वॉलंटियर को पुलिस को मिलने वाली कोई सुविधाएं नहीं दी जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट बताती हैं कि आरोपी आरजी कर अस्पताल में पेशेंट को भर्ती कराने के नाम पर पैसा वसूलने वाले रैकेट का हिस्सा था। अगर अस्पताल में पेशेंट के लिए बेड नहीं मिलता था, तो वह पास के किसी नर्सिंग होम में बेड ढूंढने के नाम पर पेशेंट के रिश्तेदारों से पैसा चार्ज करता था। पुलिस ने उसे जब गिरफ्तार किया तो उसने पूछताछ शुरू होते ही गुनाह कबूल कर लिया। उसे कोई पछतावा नहीं था। उसने बेफिक्री से कहा कि चाहो तो मुझे फांसी दे दो। उसके फोन में कई हिंसक पोर्न वीडियो भी मिली हैं। विक्टिम के परिवार से मिलीं ममता बनर्जी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार सुबह ट्रेनी डॉक्टर के घर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि 18 अगस्त तक पुलिस केस सॉल्व नहीं कर पाई तो जांच CBI को सौंप देंगे। हालांकि, CBI का सक्सेस रेट काफी कम है। केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में भी चलना चाहिए। दरअसल, कोलकाता के RG कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 8 अगस्त देर रात ट्रेनी डॉक्टर की अर्धनग्न लाश मिली थी। पुलिस के मुताबिक, रेप के बाद उसकी हत्या की गई। प्राइवेट पार्ट, आंखों और मुंह से खून बह रहा था। उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई थी। देशभर के 3 लाख स्टूडेंट्स की हड़ताल शुरू
घटना को लेकर सोमवार से देशभर के 3 लाख रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। AIIMS दिल्ली समेत देशभर के सभी सरकारी अस्पतालों में OPD सेवाएं प्रभावित हैं। इमरजेंसी सेवाएं चालू रखी गई हैं। ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) के जनरल सेक्रेटरी डॉ. सर्वेश पांडे ने कहा- हेल्थ सेक्रेटरी से हमने घटना की CBI जांच कराने और डॉक्टर्स की सुरक्षा के लिए सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट बनाने की मांग रखी है। जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलता, हड़ताल जारी रखेंगे। हड़ताल की तस्वीरें… IMA की मांग- अस्पतालों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती हो
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को लेटर लिखा। इसमें देश के अस्पतालों को ‘सेफ जोन’ घोषित करने की मांग की गई और इस शब्द की परिभाषा कानून में तय की जाए। इसके अलावा सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में पुलिस कैंप और पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती करने की भी मांग की गई है। एसोसिएशन की राज्य सरकार से मांगें… ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस में अपडेट्स … आरोपी ने शराब पीने के बाद रेप-मर्डर किया
कोलकाता पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी संजय रॉय ने 8 अगस्त की रात वारदात से पहले अस्पताल के पीछे शराब पी थी। डॉक्टर से रेप और मर्डर के बाद वह घर जाकर सो गया था। सुबह सबूत मिटाने के लिए उसने कपड़े धोए। उसके जूते पर भी खून के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने घटना वाली रात ड्यूटी पर तैनात 3 डॉक्टर्स और 1 स्टाफ को पूछताछ के लिए बुलाया है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने इस्तीफा दिया
RG कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा- ट्रेनी डॉक्टर मेरी बेटी की तरह थी। सोशल मीडिया पर मेरी बदनामी हो रही है। मैं नहीं चाहता की कभी किसी और के साथ ऐसा हो। इसलिए मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया। कोलकाता में डॉक्टर के रेप-मर्डर से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़ें… डॉक्टर की आंख-मुंह, प्राइवेट पार्ट से खून बहा, गर्दन टूटी; आरोपी पकड़ाया ब्लूटूथ ईयरफोन से पकड़ा गया आरोपी; 4 शादियां कर चुका, 3 पत्नियां भागीं