कोलकाता रेप-मर्डर केस, काम पर नहीं लौटेंगे जूनियर डॉक्टर:सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद हड़ताल जारी; कहा- सरकार और अदालत न भूले ये जन-आंदोलन है

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप-मर्डर के विरोध में जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल जारी है। 9 सितंबर को हड़ताल का एक महीना पूरा हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने जूनियर डॉक्टरों को मंगलवार शाम 5 बजे तक काम पर लौटने का अल्टीमेटम भी दिया। लेकिन जूनियर डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें और पीड़ित को न्याय नहीं मिला है। इसलिए वे काम पर नहीं लौटेंगे। डॉक्टरों ने एक बयान में कहा है कि सरकार और सुप्रीम कोर्ट को नहीं भूलना चाहिए कि यह विरोध प्रदर्शन एक जन आंदोलन है। हम सुनवाई से बेहद निराश हैं। जूनियर डॉक्टरों की मांग है कि राज्य के स्वास्थ्य सचिव को भी बर्खास्त किया जाए। इसके लिए वे आज दोपहर 1 बजे करुणामयी (साल्ट लेक) से स्वास्थ्य भवन तक एक मार्च भी निकालेंगे। कोलकाता में चल रहे विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें … सुप्रीम कोर्ट ने कहा था- डॉक्टर तुरंत काम पर लौटें
हड़ताल को लेकर कोर्ट ने डॉक्टरों से तुरंत काम पर लौटने को कहा है। CJI ने कहा, ‘अगर मंगलवार शाम 5 बजे तक डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं लौटें तो उनके खिलाफ राज्य सरकार को कार्रवाई करने से नहीं रोका जा सकता। डॉक्टरों का पेशा ही मरीजों की सेवा करना है। अगर डॉक्टर लगातार काम से दूर रहते हैं तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। पढ़ें पूरी खबर… पीड़ित की मां बोलीं- ममता झूठ बोल रही हैं
कोलकाता रेप मर्डर केस की पीड़ित ट्रेनी डॉक्टर की मां ने कहा है कि CM ममता बनर्जी पैसे ऑफर करने वाली बात पर झूठ बोल रही हैं। उन्होंने कहा- मेरी बेटी वापस नहीं आएगी। क्या मैं उसके नाम पर झूठ बोलूंगी? मुख्यमंत्री ने हमें बताया कि हमें पैसे मिलेंगे और सुझाव दिया कि हम अपनी बेटी की याद में कुछ बनाएं। मैंने जवाब दिया कि मैं अपनी बेटी को न्याय मिलने के बाद पैसे लेने उनके ऑफिस आऊंगी। पीड़ित की मां, ममता के उस बात से भी नाराज हैं, जिसमें उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों से त्योहारों के लिए लौटने की अपील की। उन्होंने कहा- मेरे घर में भी दुर्गा पूजा मनाई जाती है, मेरी बेटी इसे खुद संभालती थी। लेकिन मेरे घर में अब कभी दुर्गा पूजा नहीं मनाई जाएगी। मेरे घर की रोशनी चली गई है। मैं लोगों से त्योहार पर लौटने के लिए कैसे कह सकती हूं? अगर CM के परिवार में ऐसी घटना हुई होती, तो क्या वह ऐसा कहतीं? दरअसल, ट्रेनी डॉक्टर के माता-पिता ने कोलकाता पुलिस पर आरोप लगाया था कि उन्होंने बेटी का शव सौंपते वक्त उन्हें पैसा ऑफर किया था और कहा था कि हमने अपनी जिम्मेदारी पूरी कर दी है। इस पर CM ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा था कि विक्टिम के पेरेंट्स को पैसे ऑफर नहीं किए थे। बल्कि ये कहा था कि बेटी की याद में अगर कुछ करना हो तो सरकार आपके साथ है। पढ़ें पूरी खबर…