कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टरों ने फिर से हड़ताल शुरू कर दी है। इसकी जानकारी फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन इंडिया (FORDA) ने दी है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़ के बाद हड़ताल का फैसला लिया गया है। केंद्र और राज्य सरकार स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा करने में असफल रही है। 13 अगस्त को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिलने के बाद FORDA ने हड़ताल बंद कर दी थी। तब नड्डा ने उनसे न्याय मिलने का आश्वासन दिया था। दरअसल, 14 अगस्त की देर रात मेडिकल कॉलेज में 1000 लोगों की भीड़ इमरजेंसी वार्ड में घुस गई। भीड़ ने वहां रखी मशीनें उठाकर फेंकी। फर्नीचर में तोड़फोड़ की। CCTV कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया। भीड़ ने पुलिस के वाहनों में तोड़-फोड़ की, पुलिस पर पत्थर फेंके। इस दौरान 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में 9 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया, सेमीनार रूम में क्राइम सीन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। जो लो फेक न्यूज चला रहे हैं, उनके खिलाफ एक्शन लेंगे। BJP और TMC प्रदर्शनकारियों के बीच दंगाइयों को भेजने का आरोप लगा रही हैं। आज सुबह मेडिकल कॉलेज के अंदर तोड़फोड़ की तस्वीरें… देर रात आरजी कर मेडिकल कॉलेज के बाहर उपद्रव की तस्वीरें… उपद्रव पर 3 बयान… ट्रेनी डॉक्टर से गैंगरेप की आशंका
ऑल इंडिया गवर्नमेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के एडिशनल सेक्रेटरी डॉ. सुवर्ण गोस्वामी ने 14 अगस्त को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के हवाले से कहा कि ये रेप नहीं, गैंगरेप हो सकता है। उन्होंने बताया कि ट्रेनी डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट से 151mg सीमन मिला है। इतनी ज्यादा मात्रा किसी एक शख्स की नहीं हो सकती है। इस बात की पूरी संभावना है कि रेप केस में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घटना के 5 दिन बाद बयान दिया है। उन्होंने कहा- पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपियों को बचाने की कोशिश हो रही है। ये चीज अस्पताल और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े करती है। दोषियों को ऐसी सजा मिले, जो समाज में ऐसी घटना रोकने के लिए मिसाल बने। राहुल का सवाल- कड़े कानून के बावजूद ऐसे अपराध क्यों? रेजिडेंट डॉक्टर्स बोले- सेमिनार हॉल से 20 मीटर दूर तोड़फोड़, सबूतों से छेड़छाड़ हो रही
मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने आरोप लगाया है कि अस्पताल प्रशासन सबूतों से छेड़छाड़ कर रहा है। उन्होंने वीडियो शेयर कर कहा- सेमिनार हॉल से 20 मीटर की दूरी पर चेस्ट डिपार्टमेंट के ऑफिस में तोड़फोड़ हो रही है। पुलिस के सामने रेनोवेशन के नाम पर सबूतों से छेड़छाड़ हो रही है। ममता बोलीं- CBI जांच का समर्थन किया, CPI (M)-BJP राजनीति कर रही
विपक्ष के आरोपों पर ममता ने कहा है कि CPI (M)-BJP मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है। बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच CBI को सौंपी गई है, हम इसका समर्थन करते हैं। ममता ने कहा कि CBI रविवार (18 अगस्त) तक मामले को सुलझा ले। कोलकाता पुलिस ने पहले ही 90% जांच पूरी कर ली है। दोषियों को फांसी की सजा हो। ममता ने विरोध प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की। उन्होंने कहा कि आप (विपक्ष) मेरी जितनी आलोचना करना चाहें करें, लेकिन कृपया राज्य की आलोचना न करें। ममता ने कहा कि 17 अगस्त को सभी ब्लॉकों में विरोध मार्च निकाला जाएगा। 18 अगस्त को सभी ब्लॉकों में प्रदर्शन होगा और 19 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ममता ने कहा, ‘मैंने मृतक डॉक्टर की मां से कहा कि अगर वे अपनी बेटी के सम्मान में कुछ करना चाहती हैं तो हम वित्तीय सहायता देंगे। हम 10 लाख रुपए मुआवजा दे रहे हैं, लेकिन मृतक डॉक्टर की मां ने कहा कि पहले न्याय मिलना चाहिए।’ अस्पताल प्रशासन ने ट्रेनी डॉक्टर के परिजन से कहा था- बेटी ने सुसाइड किया
मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। 9 अगस्त की सुबह ट्रेनी डॉक्टर का शव मिलने के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवार से झूठ बोला था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हॉस्पिटल के असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ने सबसे पहले ट्रेनी डॉक्टर के परिवार से बात की थी। उन्होंने कहा था- आपकी बेटी ने सुसाइड किया है। इसके बाद ट्रेनी डॉक्टर के माता-पिता तुरंत अस्पताल पहुंचे, लेकिन प्रशासन ने 3 घंटे तक उन्हें इंतजार कराया। परिवार के बहुत जिद करने के बाद प्रशासन ने उन्हें ट्रेनी डॉक्टर की बॉडी देखने दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ट्रेनी डॉक्टर से बर्बरता का खुलासा
पुलिस ने ट्रेनी डॉक्टर के परिवार को 12 अगस्त को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सौंपी, जिसमें बताया गया कि रेप और मारपीट के बाद आरोपी ने डॉक्टर की गला और मुंह दबाकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार सुबह 3 से 5 बजे के बीच होने का अनुमान है। चार पेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी ने डॉक्टर का बुरी तरह शोषण किया था। उनके प्राइवेट पार्ट्स पर गहरा घाव पाया गया। आरोपी ने डॉक्टर की चीख दबाने के लिए उनकी नाक, मुंह और गले को लगातार दबाया। गला घोंटने से थायराइड कार्टिलेज टूट गया। डॉक्टर के सिर को दीवार से सटा दिया गया था, जिससे वह चिल्ला न सके। पेट, होंठ, उंगलियों और बाएं पैर पर चोटें पाई गईं। फिर उन पर इतनी जोर से हमला किया कि चश्मा टूट गया और शीशे के टुकड़े उनकी आंखों में घुस गए। दोनों आंखों, मुंह और प्राइवेट पार्ट्स से खून बह रहा था। कोलकाता में डॉक्टर के रेप-मर्डर से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़ें… डॉक्टर की आंख-मुंह, प्राइवेट पार्ट से खून बहा, गर्दन टूटी; आरोपी पकड़ाया ब्लूटूथ ईयरफोन से पकड़ा गया आरोपी; 4 शादियां कर चुका, 3 पत्नियां भागीं