कोलकाता में 8 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस में न्याय की मांग कर रहे जूनियर डॉक्टर्स ने मंगलवार सुबह पुलिस हेडक्वॉर्टर्स के बाहर धरना दिया। जूनियर डॉक्टर पुलिस आयुक्त विनीत गोयल के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। डॉक्टर्स ने सोमवार 2 सितंबर को पुलिस हेडक्वॉर्टर लालबाजार तक रैली निकाल रहे थे। इसमें आम लोग भी शामिल थे। पुलिस ने उन्हें हेडक्वॉर्टर से आधा किमी पहले बीबी गांगुली स्ट्रीट पर ही बैरिकेडिंग करके रोक दिया गया था। रात भर पुलिस की टुकड़ी बैरिकेड के दूसरी तरफ पहरे पर रही। बैरिकेड को जंजीरों से बांधकर और पैडलॉक लगाकर रेलिंग लगाई गई थी। इसके बाद डॉक्टरों ने बैरिकेड पर रीढ़ की हड्डी और लाल गुलाब लगा दिए। उनका कहना था इससे पुलिस काे जनता के लिए उसका फर्ज याद दिलाने की कोशिश की गई है। डॉक्टर्स के प्रदर्शन की तस्वीरें… डॉक्टर बोले- पुलिस हमसे डरी हुई है
डॉक्टरों ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे लालबाजार की तरफ मार्च शुरू किया था। उनके हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर गोयल की तस्वीरें थीं और उनके इस्तीफे की मांग की गई थी। बीबी गांगुली स्ट्रीट पर रोके जाने के बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर का पुतला भी जलाया। डॉक्टरों का आरोप है कि पुलिस ने रेप-मर्डर केस की जांच में शुरू से ही लापरवाही की है। धरने पर बैठे एक डॉक्टर ने PTI से कहा- हम यहां धरने पर नहीं बैठने वाले थे। हमें नहीं पता था कि कोलकाता पुलिस इतनी डरी हुई है कि हमें रोकने के लिए 9 फीट ऊंचा बैरिकेड लगा देगी। हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक हमें लालबाजार पहुंचने और कमिश्नर से मिलने की परमिशन नहीं दी जाती। हम तब तक यहीं बैठे रहेंगे। BJP सांसद पहुंचे तो लगाए गो बैक के नारे
सोमवार को भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय भी प्रदर्शनकारियों को समर्थन देने के लिए विरोध स्थल पर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें देखकर हंगामा कर दिया, साथ ही गो बैक के नारे लगाए। इस पर भाजपा सांसद ने कहा कि उन लोगों ने मुझे गलत समझा है, मैं यहां आम नागरिक के रूप में उनका साथ देने के लिए आया हूं। मैं उनके खिलाफ नहीं हूं। गंगोपाध्याय ने पुलिस कमिश्नर से भी प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों से मिलने की अपील की। उन्होंने कहा- कमिश्नर क्यों नहीं आ रहे। वे डॉक्टर हैं, गुंडे नहीं हैं। डॉक्टरों को इतने लंबे समय तक इंतजार क्यों करवाया। रेप-मर्डर वाले क्राइम सीन पर भीड़ की तस्वीर वायरल
ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें घटना के बाद क्राइम सीन पर 10-12 लोग दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर के बाद क्राइम सीन पर पुलिस के अलावा भी लोग वहां गए। इससे सबूतों से छेड़छाड़ की गुंजाइश है। CBI ने भी 20 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका जताई थी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता पुलिस के सूत्रों ने बताया कि ये तस्वीरें घटना के दिन यानी 9 अगस्त को सेमिनार हॉल के अंदर जांच पूरी होने के बाद की हैं। कोलकाता पुलिस के मुताबिक, वायरल तस्वीर में दिख रहे लोगों को यहां जाने की अनुमति थी। क्राइम सीन से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई। फोटो 9 अगस्त को तब ली गई, जब पूछताछ पूरी हो चुकी थी। पूरी खबर पढ़ें… सुप्रीम कोर्ट ने भी पुलिस की भूमिका पर संदेह जताया था
सुप्रीम कोर्ट में 20 अगस्त को मामले की सुनवाई के दौरान CBI ने कहा था- क्राइम सीन से छेड़छाड़ हुई है। इस पर जस्टिस जेबी पारदीवाला ने कोलकाता पुलिस की भूमिका पर संदेह जताया था। उन्होंने कहा था- जांच में ऐसी लापरवाही मैंने अपने 30 साल के करियर में नहीं देखी। ये खबरें भी पढ़ें… पश्चिम बंगाल विधानसभा का विशेष सत्र का दूसरा दिन- ममता सरकार एंटी रेप बिल पेश करेगी, इसमें 21 दिन में जांच और मौत की सजा पश्चिम बंगाल विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन आज ममता सरकार एंटी रेप बिल पेश करेगी। इसमें रेप के दोषियों को मौत की सजा देने का प्रावधान है। सरकार ने इसे अपराजिता महिला एवं बाल विधेयक, (पश्चिम बंगाल आपराधिक कानून एवं संशोधन) विधेयक 2024 नाम दिया है। माना जा रहा है कि विधानसभा में ये बिल आज ही पास हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर… CBI ने आरजी कर कॉलेज के पूर्व-प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया, संदीप घोष पर करप्शन करने का आरोप; IMA सदस्यता रद्द कर चुका कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और तीन अन्य लोगों को CBI ने वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। CBI ने घोष को 16 अगस्त को हिरासत में लिया था। आज उसे CBI के स्पेशल क्राइम ब्रांच ऑफिस से CBI की एंटी करप्शन ब्रांच ले जाया गया। CBI ने 24 अगस्त को घोष के खिलाफ वित्तीय अनियमितता का मामला दर्ज किया था। पढ़ें पूरी खबर…