इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) के डायरेक्टर जनरल (DG) राकेश पाल का रविवार (18 अगस्त) को निधन हो गया। वे चेन्नई में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ कोस्ट गार्ड के एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। इससे पहले ही दोपहर करीब 2.30 बजे उन्होंने सीने में तेज दर्द की शिकायत की। उन्हें राजीव गांधी गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। शाम करीब 7 बजे उनका निधन हो गया। वह 59 साल के थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि चेन्नई एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री को रिसीव करने के दौरान राकेश पाल की तबीयत बिगड़ी। हालांकि, कुछ जगह कहा जा रहा है कि कोस्ट गार्ड हेडक्वार्टर में उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की थी। जुलाई 2023 में कोस्टगार्ड के 25वें DG बने थे
राकेश पाल ने 19 जुलाई 2023 को ICG के 25वें डायरेक्टर जनरल का पद संभाला था। इससे पहले वे कमांडर कोस्ट गार्ड रीजन (नॉर्थ-वेस्ट), डिप्टी डायरेक्टर जनरल (पॉलिसी एंड प्लान), एडिशनल डायरेक्टर जनरल जैसे बड़े पदों पर रहे थे। पाल उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। म्यूजिक और खेल में उनकी रूचि ज्यादा थी। वे इंडियन नेवल एकेडमी के पूर्व छात्र थे। पाल जनवरी 1989 में कोस्टगार्ड में शामिल हुए थे। 35 साल के लंबे करियर में राकेश की तैनाती कोस्टगार्ड के कई शिप्स पर भी हुई थी। उन्होंने समर्थ, विजित, सुचेता कृपलानी, अहल्याबाई और सी-03 जैसे भारतीय कोस्ट गार्ड की जहाजों पर सभी श्रेणियों की कमान संभाली थी। साल 2013 में उन्हें तटरक्षक मेडल और 2018 में प्रेसिडेंट तटरक्षक मेडल से नवाजा गया था। फरवरी 2022 में उन्हें एडिशनल डायरेक्टर जनरल पर प्रमोट किया गया था। सीएम स्टालिन के साथ रक्षा मंत्री ने श्रद्धांजलि दी राकेश पाल के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया। उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ अस्पताल पहुंचकर कोस्ट गार्ड DG को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले रक्षा मंत्री ने X पोस्ट में लिखा, ‘चेन्नई में आज इंडियन कोस्ट गार्ड के DG राकेश पाल के असमय निधन से दुखी हूं। वे एक योग्य और प्रतिबद्ध अधिकारी थे। उनके नेतृत्व में भारतीय कोस्टगार्ड समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने की तरफ आगे बढ़ रहा था। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’ यह खबर भी पढ़ें… भारत में बने पोर्टेबल अस्पताल क्यूब का सफल पैराड्रॉप, एयरफोर्स और आर्मी ने C-130 J हरक्यूलिस से 15 हजार फीट की ऊंचाई से गिराया एयरफोर्स और आर्मी ने शनिवार, 17 अगस्त को दुनिया के पहले पोर्टेबल अस्पताल का पैराड्रॉप किया। डिफेंस मिनिस्ट्री ने बताया कि भारत में बने पोर्टेबल अस्पताल को C-130J हरक्यूलिस विमान से 15000 फीट से गिराया गया। आर्मी की पैरा ब्रिगेड ने प्रिसिजन ड्रॉप इक्विपमेंट्स का इस्तेमाल कर इसे नीचे लाया। हालांकि पोर्टेबल अस्पताल को कहां गिराया गया, मंत्रालय ने इसकी जानकारी नहीं दी। पूरी खबर पढ़ें…