भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की गाड़ी को लंदन में एक खालिस्तानी समर्थकों ने घेर लिया। इसके साथ ही उसने जयशंकर की गाड़ी के सामने आकर तिरंगा भी फाड़ा। जयशंकर इस समय लंदन में हैं। उन्होंने यहां चैथम हाउस थिंक टैंक में एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम के खत्म होने के बाद जैसे ही वह अपनी कार की तरफ बढ़े। वहां पहले से विरोध कर रहे खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने उन्हें देखकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इसके बाद एक शख्स तिरंगा लेकर उनकी कार के आगे खड़ा हो गया। इस दौरान उसने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को फाड़ने जैसी शर्मनाक हरकत भी की। विरोध प्रदर्शन से भारतीय नाराज
घटना के दौरान पुलिस वहां मौजूद थी, लेकिन खालिस्तानी गुंडों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं देखी गई। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिससे भारतीय समुदाय में आक्रोश है। इस घटना के बाद लंदन में भारतीयों ने विरोध प्रदर्शन किया है। लोग ब्रिटिश सरकार से मांग कर रहे हैं कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, भारत सरकार से भी इस मुद्दे को कूटनीतिक स्तर पर उठाने की उम्मीद है। पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं गौरतलब है कि खालिस्तानी तत्वों द्वारा भारत विरोधी गतिविधियां इससे पहले भी कई बार विदेशों में देखी जा चुकी हैं। ब्रिटेन, कनाडा और अमेरिका जैसे देशों में भारतीय दूतावासों के बाहर ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिन पर भारत सरकार पहले ही विरोध जता चुकी है।