खेल-खेल में इंचटेप घर के बाहर से गुजर रही बिजली की तारों से टच हुआ, लड़के की मौत, लड़की की हालत गंभीर

एसजीएम नगर के बी-ब्लॉक में शुक्रवार सुबह खेलते समय लोहे के इंचटेप में करंट उतरने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी दस साल की बहन आयुषी गंभीर रूप से झुलस गई। उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची एसजीएम नगर पुलिस ने आयुष के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

एसजीएम नगर के बी ब्लाक 22 फुट रोड निवासी विजय कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह एसी मिस्त्री हैं। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे उनके दो बच्चे आयुष (8) व आयुषी (10) खेल रही थी। बताया जाता है कि खेलने के दौरान आयुष ने हाथ में लिए लोहे का इंचटेप मकान के पास से गुजर रहे बिजली के तार पर लगा दिया जिससे उसमें करंट आ गया और जोरदार धमाका हुआ।

दोनों भाई बहन बेहोश होकर गिर पड़े। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और विजय कुमार को आवाज लगाई। विजय जब बाहर निकले तो देखा कि उनके दोनों बच्चे बेहोश पड़े हैं। लोगों ने दोनों बच्चों को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने आयुष को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेटी आयुषी को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


सिम्बोलिक फोटो