कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को सभी महासचिवों, राज्य इकाई प्रमुखों और पार्टी के राज्य प्रभारियों के साथ बैठक की। विपक्ष के नेता राहुल गांधी, महासचिव जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल इस बैठक में शामिल हुए। महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड के अलावा जम्मू-कश्मीर में इसी साल विधानसभा चुनााव होने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग, टिकट बंटवारा समेत कैंपेन को लेकर चर्चा की गई। खड़गे ने बैठक के बाद बताया कि पार्टी बेरोजगारी, अग्निवीर, अनियंत्रित मुद्रास्फीति, किसान और जातिगत जनगणना जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। इसके लिए देशभर में कैंपेन शुरू किया जाएगा। अडाणी और सेबी मुद्दे पर JPC जांच की मांग की
खड़गे ने कहा कि सेबी और अडानी के बीच “सांठगांठ के चौंकाने वाले खुलासे” की जांच की जरूरत है। कांग्रेस प्रमुख ने कहा- शेयर बाजार में छोटे निवेशकों के पैसे को खतरे में नहीं डाला जा सकता। मोदी सरकार को तुरंत सेबी अध्यक्ष का इस्तीफा मांगना चाहिए और जांच के लिए JPC का गठन करना चाहिए। जाति जनगणना लोगों की मांग, अग्निपथ योजना खत्म हो
उन्होंने दावा किया कि मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में संविधान पर हमला जारी है। जाति जनगणना लोगों की मांग है। फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के लिए कानूनी गारंटी की मांग के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना को खत्म किया जाना चाहिए। रेलवे सुरक्षा पर बोले- ट्रेन का पटरी से उतरना आम बात हुई
उन्होंने कहा- बेरोजगारी और अनियंत्रित मुद्रास्फीति और घरेलू बचत में कमी जैसे ज्वलंत मुद्दों पर हमारी नजर है। गरीब और मध्यम वर्ग के साथ विश्वासघात किया गया है। उन्होंने रेलवे सुरक्षा के मुद्दे पर कहा- ट्रेन का पटरी से उतरना आम बात हो गई है। जलवायु संबंधी आपदाएं और ढहता बुनियादी ढांचा भी चिंता का विषय है। 4 राज्यों की स्क्रिनिंग कमेटी की घोषणा
इस महीने की शुरुआत में पार्टी ने चार चुनावी राज्यों के लिए स्क्रिनिंग कमेटी के अध्यक्षों की घोषणा की थी। ये कमेटी राज्यों में उम्मीदवारों पर फैसला लेगी। अजय माकन को हरियाणा, गिरीश चोडानकर को झारखंड, मधुसूदन मिस्त्री को महाराष्ट्र और सुखजिंदर सिंह रंधावा को जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी दी गई है। सोनिया गांधी ने कहा- आत्मसंतुष्टि और अति आत्मविश्वास में ना रहें
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हाल ही में संसदीय दल की बैठक में कहा था कि जनता का मूड पार्टी के पक्ष में है। लेकिन उन्होंने लोकसभा चुनावों में पार्टी के पक्ष में बनी सद्भावना के बाद आत्मसंतुष्टि और अति आत्मविश्वास के खिलाफ नेताओं को चेतावनी दी थी। ये खबर भी पढ़ें… सोनिया बोलीं- माहौल हमारे पक्ष में है, महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के चुनावी नतीजे देश की राजनीति बदलेंगे; भाजपा का काम सिर्फ बांटना कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को पार्टी नेताओं से कहा कि कुछ ही महीनों में 4 राज्यों- महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने हैं। माहौल हमारे पक्ष में है। लोकसभा चुनाव में मिले जनता के समर्थन और भावनाओं को हमें बरकरार रखना है। पूरी खबर पढ़ें…