गणेश चतुर्थी आज:सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति की आरती, लालबाग के राजा ने 15 करोड़ रुपए का सोने का मुकुट पहना

गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे देश में मनाया जा रहा है। मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में सुबह गणपति की आरती की गई। उन्हें भोग लगाया गया। इसके बाद भक्तों ने दर्शन किए। वहीं देश के सबसे चर्चित गणपित पंडाल लालबाग के राजा के दर्शन करने सुबह से लोग लाइन में लगे रहे। लालबाग के राजा को 20 किलो वजन वाला सोने का मुकुट पहनाया गया। इसकी कीमत 15 करोड़ रुपए है।