गाजा में स्कूल पर इजराइली हमला, 100 लोगों की मौत:सुबह नमाज पढ़ने के दौरान 3 रॉकेट दागे, इजराइल बोला- वहां आतंकी छुपे थे

गाजा के दाराज जिले में एक स्कूल पर शनिवार सुबह हमला हुआ जिसमें 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। मृतकों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। इस स्कूल में कई लोगों ने शरण ले रखी थी। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक सुबह की नमाज पढ़ने के दौरान यह हमला हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक एक के बाद एक 3 रॉकेट स्कूल पर गिरे। हमले के बाद स्कूल में आग लग गई जिसे बुझाने की कोशिश जारी है। इजराइली सेना का दावा है कि अल-तबीन स्कूल का इस्तेमाल हमास ऑफिस के रूप में किया जा रहा था। उसमें हमास के कई आतंकी मौजूद थे। सेना ने दावा किया कि उन्होंने नागरिकों पर कोई हमला नहीं किया है। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…