देश के पश्चिमी, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों में मानसून जबर्दस्त एक्टिव है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार (30 जुलाई) को 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, IMD ने मध्य प्रदेश के 7 जिलों बड़वानी, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, रायसेन, रतलाम और उज्जैन में भारी बारिश की चेतावनी दी है। नदियों के बढ़ते स्तर के चलते मध्य प्रदेश के 11 बांधों के गेट खोल दिए गए हैं। मंदसौर में सोमवार को 24 घंटे में 165 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। एमपी में 1 जून से 29 जुलाई तक 10% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। कहां बहुत भारी और कहां भारी बारिश का अलर्ट
बहुत भारी बारिश (7 राज्य): गुजरात, उत्तराखंड, कर्नाटक, मणिपुर, त्रिपुरा, नगालैंड, मिजोरम। भारी बारिश (17 राज्य): गोवा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, केरल, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, झारखंड। देशभर से बारिश की फोटोज… आगे कैसा रहेगा मौसम…
31 जुलाई को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश (12 सेमी से ज्यादा) का अलर्ट है।
मौसम विभाग ने पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात और केरल में भारी बारिश (7 सेमी तक) का अनुमान है। राज्यों से मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: जबलपुर में बरगी डैम के 7 गेट खुले:उज्जैन में मकान गिरने से महिला की मौत; शाजापुर में घर-दुकानों में पानी भरा मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी है। भोपाल में सोमवार सुबह धुंध के साथ हल्की बारिश हुई। उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर मंदिर डूब गए हैं। शाजापुर में बाढ़ आ गई है, जिससे घर और दुकानों में पानी भर गया है। जबलपुर में बरगी डैम का जलस्तर बढ़कर 418.55 मीटर पर पहुंच गया है। इसके 21 में से 7 गेट सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे खोल दिए गए। पूरी खबर पढ़ें…