गुजरात के पोरबंदर में गुरुवार-शुक्रवार को 36 घंटे में 565 मिमी बारिश हुई। इससे कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। मौसम विभाग ने यहां आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उधर, उत्तर प्रदेश के बहराइच में घाघरा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से खेतों में काम कर रहे करीब 100 लोग फंस गए। उन्हें 3 घंटे बाद सुरक्षित निकाला गया। राज्य में फिलहाल मानसून ब्रेक की स्थिति में है। कई जगह तापमान में इजाफा हुआ है। कानपुर में 40.8 डिग्री तो प्रयागराज में 39.8 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार 20 जुलाई के लिए 11 राज्यों में बहुत भारी बारिश तो 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कहां भारी और कहां बहुत भारी बारिश का अलर्ट
बहुत भारी बारिश: गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड। भारी बारिश: पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय। देशभर से बारिश की फोटोज… आगे कैसा रहेगा मौसम… मध्य प्रदेश: भोपाल-इंदौर समेत 21 जिलों में अलर्ट, प्रदेश में स्ट्रॉन्ग सिस्टम, डैमों में जलस्तर बढ़ा मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से पूरा प्रदेश भीग रहा है। शनिवार से सिस्टम की और स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिलेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत 21 जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है। सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 23 जुलाई से गर्मी से मिल सकती है राहत, अब तक 27% कम बारिश बिहार में मानसून कमजोर पड़ गया है। पिछले 5 दिनों से कई जिलों में अच्छी बारिश नहीं हुई है। दक्षिण बिहार के लोगों को गर्मी काफी परेशान कर रही है। जबकि, उत्तर बिहार में गर्मी से थोड़ी राहत है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश को लेकर अलर्ट जारी नहीं किया है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 14 जिलों में बारिश का अलर्ट, गोरखपुर में 82 तो बागपत में 67.5 MM हुई बरसात यूपी में 10 दिन के इंतजार के बाद अब बारिश की चेतावनी जारी हो गई है। 14 जिलों में आज भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 56 जिलों में बिजली चमकने और बादल छाने का अनुमान है। शुक्रवार को यूपी के 14 जिलों में बारिश हुई। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 82MM बारिश गोरखपुर में हुई। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: 9 जिलों में यलो, 6 में ऑरेंज अलर्ट, किसान का मोबाइल फटा,खेत गया नाबालिग भी चपेट में छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर, दुर्ग, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 6 जिलों बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर, मोहला-मानपुर, राजनांदगांव और खैरागढ़-छुईखदान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 7 जिलों में आज भारी बरसात का अलर्ट, 31 जिलों में अलर्ट, कल से फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून आज राजस्थान के 31 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इनमें सात जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 21-22 जुलाई को राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने अजमेर, भरतपुर संभाग के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…