गुड हैबिट्स यानी अच्छी आदतें। इस हफ्ते हम एक्सरसाइज करने की आदत पर बात करेंगे। ये आदत यूं तो बेहद मामूली लगती है, लेकिन जिंदगी को बड़े पैमाने पर बेहतर बना सकती हैं। इसके लिए न कोई महंगा कोर्स चाहिए, न जिम की मेंबरशिप, बस थोड़ा-सा वक्त और अपने लिए थोड़ी-सी ईमानदारी की जरूरत है। रोज एक्सरसाइज करने की आदत आपके शरीर और मन, दोनों को तंदुरुस्त रख सकती है। क्या आप भी करते हैं ये गलती? सुबह आंख खुलते ही ज्यादातर लोग फोन उठाकर नोटिफिकेशन चेक करते हैं। इसके बाद दिन भर या तो कुर्सी पर बैठे रहते हैं या काम के चक्कर में उलझे रहते हैं। जब अपने शरीर को वक्त देने की बात आती है तो बहाने बनाते हैं कि आज थक गया हूं, कल से शुरू करूंगा या कहेंगे कि वक्त ही नहीं मिलता है। इसी तरह एक दिन ऐसा आता है, जब कमर दर्द और थकान की शिकायत शुरू हो जाती है। रोज एक्सरसाइज करना क्यों जरूरी है? हमारा शरीर ऐसा मशीन है, जिसे चलते रहने के लिए बनाया गया है। अगर इसे हिलाया-डुलाया नहीं, तो यह जंग खाने लगता है। बैठे-बैठे कमर अकड़ जाती है, कंधे झुक जाते हैं और मन भी उदास-सा रहने लगता है। रोज एक्सरसाइज करने से शरीर तो फिट रहता ही है, साथ ही दिमाग भी रिफ्रेश होता है। एक्सरसाइज से शरीर में एंडोर्फिन नाम का हॉर्मोन रिलीज होता है, जो खुशी और सुकून का एहसास देता है। यह सिर्फ मसल्स को ही नहीं, मन को भी मजबूत बनाता है। कामयाब लोग देते हैं एक्सरसाइज को प्राथमिकता कई ज्यादातर कामयाब लोग अपनी कामयाबी का राज एक्सरसाइज को भी मानते हैं। वे कहते हैं कि एक्सरसाइज ने उन्हें लगातार मेंटली और फिजिकली फिट रखा, जिससे वे अपने गोल्स पर फोकस रख पाए। मिसाल के तौर पर- नरेंद्र मोदी: प्रधानमंत्री हर सुबह योग और वॉक करते हैं। वे कहते हैं कि योग उनके लिए सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन की शांति और फोकस बनाए रखने का जरिया है। डेनियल क्रेग: जेम्स बॉन्ड फेम हॉलीवुड स्टार अपना वर्कआउट कभी मिस नहीं करते हैं। वे मानते हैं कि एक्सरसाइज उन्हें आत्मविश्वास देती है और मुश्किल किरदारों को निभाने की तैयारी में मदद करती है। प्रियंका चोपड़ा: बॉलीवुड की देसी गर्ल और हॉलीवुड सेंसेशन प्रियंका चोपड़ा वर्कआउट को अपना स्ट्रेसबस्टर मानती हैं। वे कहती हैं कि फिटनेस उन्हें मानसिक संतुलन और ऊर्जा देती है। बराक ओबामा: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा अपने कार्यकाल के दौरान भी रोज एक्सरसाइज के लिए समय निकालते थे। उनका मानना है कि जब शरीर फिट होता है, तो दिमाग भी बेहतर फैसले लेता है। सचिन तेंदुलकर: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रिटायरमेंट के बाद भी रोजाना एक्सरसाइज करते हैं। वे योग, वॉक और बैलेंस्ड डाइट के जरिए खुद को फिट रखते हैं। सचिन मानते हैं कि फिटनेस से सोच में स्पष्टता और आत्मविश्वास बना रहता है। हफ्ते में 150 मिनट एक्सरसाइज करें मायो क्लिनिक और अमेरिका का स्वास्थ्य विभाग रिकमेंड करता है कि हेल्दी बने रहने के लिए हर हफ्ते कम-से-कम 150 मिनट की हल्की-फुल्की एक्सरसाइज या 75 मिनट की तेजी से एक्सरसाइज जरूर करें। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, हफ्ते में 150 मिनट एक्सरसाइज करने वाले लोगों को डिप्रेशन को जोखिम 30% तक कम होता है। इसका मतलब है कि अगर यह छोटी-सी आदत फॉलो की जाए तो जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है। एक्सरसाइज करने से कई इमोशनल फायदे हो सकते हैं- रोज एक्सरसाइज की आदत कैसे बनाएं? अब सवाल ये है कि इस अच्छी आदत को अपनी जिंदगी में कैसे शामिल करें। किसी काम को शुरू करना कई बार आसान होता है, लेकिन इसे लगातार अपनी आदत में रखना मुश्किल काम है। इसके ये 5 आसान टिप्स हैं- दिल से शुरुआत करें: एक्सरसाइज को सिर्फ शरीर की जरूरत न समझें, इसे अपने मन का दोस्त बनाएं। यह खुद को वक्त देने का तरीका है। 20 मिनट से शुरुआत: पहले दिन से जिम में घंटों पसीना बहाने की जरूरत नहीं। बस 20 मिनट वॉक, योग या डांस से शुरू करें। म्यूजिक का सहारा लें: अपने पसंदीदा गाने चलाएं और एक्सरसाइज को मजेदार बना सकते हैं। दोस्त बनाएं: दोस्त या परिवार के किसी सदस्य को साथ लें। साथ में करने से हिम्मत बढ़ती है। प्रोग्रेस नोट करें: एक छोटी डायरी में हर दिन की एक्सरसाइज का एक्सपीरिएंस लिखें। यह आपको मोटिवेटेड बनाए रखेगा। ये गलतियां न करें जब एक्सरसाइज शुरू कर रहे हैं तो कुछ बातें ध्यान रखना जरूरी है कि इसे सिर्फ वेट लॉस के लिए न करें। यह ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद है। आज से ही शुरू करें एक्सरसाइज कोई दिखावे की चीज नहीं, यह खुद से किया गया एक वादा है। हर दिन थोड़ा चलें, थोड़ा पसीना बहाएं। यह छोटा-सा कदम आपके शरीर को तंदरुस्त और मन को खुश रखेगा। आज से ही शुरू करें, चाहे सिर्फ 10 मिनट की वॉक ही क्यों न हो। हर दिन 1% बदलाव लाएं और देखें कि आपकी जिंदगी कैसे खिल उठती है। ……………………..
ये खबर भी पढ़ें
गुड–हैबिट्स- क्या आप दूसरों की बात ध्यान से सुनते हैं: एक अच्छे लिसनर में होतीं हैं 4 खासियतें, 5 स्टेप में सीखें सुनने की कला हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की एक स्टडी के मुताबिक, जो लोग दूसरों को ध्यान से सुनते हैं, वे अपने रिश्तों में और करियर में ज्यादा सफल होते हैं। पूरी खबर पढ़िए…
ये खबर भी पढ़ें
गुड–हैबिट्स- क्या आप दूसरों की बात ध्यान से सुनते हैं: एक अच्छे लिसनर में होतीं हैं 4 खासियतें, 5 स्टेप में सीखें सुनने की कला हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की एक स्टडी के मुताबिक, जो लोग दूसरों को ध्यान से सुनते हैं, वे अपने रिश्तों में और करियर में ज्यादा सफल होते हैं। पूरी खबर पढ़िए…