हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुवार दोपहर बिल्डर बाप ने पूर्व नेशनल लेवल टेनिस खिलाड़ी बेटी राधिका यादव (25) की पीठ में गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त बाप-बेटी घर में अकेले थे। राधिका किचन में खाना बना रही थी, उसी वक्त बाप ने उसे लाइसेंसी रिवॉल्वर से 3 गोलियां मार दीं। पड़ोसियों ने फायरिंग की आवाज सुनी तो दौड़कर मौके पर पहुंचे। राधिका की लाश किचन में खून से लथपथ पड़ी थी और बाप भी पास में बैठा था। इसके बाद तुरंत राधिका को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। मौके से लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद हुआ है। पुलिस ने चाचा की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि राधिका टेनिस एकेडमी चलाती थी, जिससे बढ़िया कमाई हो रही थी। उसके पिता को लोग ताने मारते थे कि बेटी की कमाई खा रहा है। गुरुवार को इसी से परेशान बाप ने उसे टेनिस एकेडमी बंद करने को कहा। मगर, राधिका नहीं मानी और दोनों के बीच बहस हो गई। जिसके बाद बाप ने गुस्से में आकर उसे गोलियां मार दीं। पिता की जुबानी, हत्या की पूरी कहानी.. पीठ में मारी 3 गोलियां, घर में रहा, नहीं भागा
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि राधिका की पीठ में 3 गोलियां लगी थी। जब पुलिस राधिका के घर पहुंची तो दीपक वहीं मौजूद था। रसोई में खून फैला पड़ा था। दीपक को तुरंत हिरासत में ले लिया। उसके पास से 32बोर का रिवाल्वर भी मिला। जिस वक्त दीपक ने राधिका को गोली मारी, वह रसोई में थी। इसी वजह से रसोई में खून बिखरा पड़ा था। इंटरनेशनल लेवल पर भी पहचान बना चुकी थीं राधिका…