गुरुवार और गुप्त नवरात्रि की नवमी का योग:देवी दुर्गा के साथ करें भगवान शिव, विष्णु और गुरु की पूजा, राशि अनुसार करें दान-पुण्य

आज (गुरुवार, 6 फरवरी) माघ मास की गुप्त नवरात्रि का अंतिम दिन है। गुरुवार और गुप्त नवरात्रि की नवमी का योग होने से इस दिन देवी दुर्गा, भगवान शिव, विष्णु के साथ ही गुरु ग्रह की भी पूजा करने का शुभ योग बना है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह संबंधित दोष हैं, उन्हें गुरुवार को गुरु ग्रह की पूजा करनी चाहिए, दान-पुण्य करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली के दोषों का असर कम हो सकता है। जानिए गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि पर कौन-कौन से शुभ काम किए जा सकते हैं… भगवान विष्णु और महालक्ष्मी का करें अभिषेक ऐसे कर सकते हैं गुरु ग्रह की पूजा