गुरुवार का मूलांक 3 और भाग्यांक 5 है, व्यापारियों के लिए लाभ का दिन रह सकता है, कोई शुभ समाचार मिल सकता है

गुरुवार, 30 जुलाई का मूलांक 3, भाग्यांक 5, दिन अंक 3, मासांक 7 और चलित अंक 1, 4 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार गुरुवार को अंक 1 की अंक 4 के साथ विरोधी युति बनी है। अंक 3 की अंक 5, 7 के साथ मित्र युति बन रही है। अंक 5 की अंक 1, 4, 7 के साथ मित्र युति बनी है। अंक 7 की अंक 1, 4 के साथ मित्र युति बनी हुई है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा गुरुवार, 30 जुलाई का दिन…

अंक 1- रेडीमेड कपड़ों के व्यापारियों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। वीजा या पासपोर्ट के बारे में खुशखबरी मिल सकती है। गैस की समस्या रह सकती है।

क्या करें- शिवमहिम्नस्तोत्र का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 2- धन लेन-देन में सावधानी से करें। ज्वेलरों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। ब्लड शुगर है तो खास सजगता बरतें।

क्या करें- देवी कीलक का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 3- दवा दुकानदारों को समय अनुकूलता दे सकता है। मानसिक तनाव से बचने के पर्याप्त प्रयास करें। सुस्ती अधिक रह सकती है।

क्या करें- जल में चंदन मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 4- नई नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए समय अनुकूल है। किसी निकट परिचित के लिए आसपास की यात्रा हो सकती है। कोशिश करें कि अपना वादा निभाएं।

क्या करें- गणेश के नामों का जाप करें।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 5- नौकरी संबंधी साक्षात्कार के मामले में प्रतिकूलता रह सकती है। निकट के लोगों का व्यवहार अजीब रह सकता है। मेडिकल चैकअप करवाना है तो करवा लें।

क्या करें- शनि देव को काला कपड़ा चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 6- मानसिक स्थिति हर काम में अनुकूलता बढ़ा सकती है। मित्रों का अच्छा साथ मिल सकता है। सांस संबंध समस्या को लेकर सजगता बरतें।

क्या करें- अपने इष्टदेव को आटे के हलुए का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 7- राजनेताओं की पीआरशिप संभालने वालों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। एकाग्रता प्रभावित न होने दें।

क्या करें- बजरंग बाण का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 8- वरिष्ठ लोगों का परामर्श लाभ दे सकता है। कोई विशिष्ट व्याख्यान या काउन्सलिंग का अवसर मिल सकता है। स्लिप डिस्क संबंधी सावधानी रखें।

क्या करें- रसदार मिठाई की भीख दें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 9- प्रॉपर्टी कारोबारियों को झटका लग सकता है। किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसको भली प्रकार अध्ययन करें। कमर में खिंचाव रह सकता है।

क्या करें- गाय को गुड़-रोटी दें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Thursday, 30 July ank rashifal, guruwar ka rashifal, daily rashifal, numerology, ank jyotish, ank rashifal