गुरुवार, 23 जुलाई का मूलांक 5, भाग्यांक 7, दिन अंक 3, मासांक 7 और चलित अंक 2, 7 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार गुरुवार को अंक 2, 7 की अंक 3 के साथ प्रबल मित्र युति और परस्पर विरोधी युति बनी है। अंक 5 की अंक 2, 7 के साथ प्रबल मित्र युति और अंक 3 के साथ मित्र युति बन रही है। जानिए अंक ज्योतिष के अनुसार आपके लिए गुरुवार का दिन कैसा रह सकता है…
अंक 1- कोर्ट में केस है तो विपरीत जा सकता है। प्रतिष्ठा प्रभावित होने की आशंका है। कमर दर्द परेशान कर सकता है।
क्या करें- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 2- महिला कामकाजी सहायकों के लिए समय लाभकारी रह सकता है। लंबे समय से अटके काम के बारे में अच्छी खबर मिल सकती है। उत्साह पर नियंत्रण रखें।
क्या करें- अपनी कुलदेवी को पारंपरिक भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 3- साझेदारी के काम में संभलकर रहें। परिवार के साथ समय बिता सकते हैं। सामाजिक आयोजन में भागीदारी कर सकते हैं।
क्या करें- गणेश भगवान के सिंदूर का तिलक करें।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 4- करियर के मामले में उल्लेखनीय सफलता मिल सकती है। निकट का संबंध खास सुख दे सकता है। उंगलियों में दर्द रह सकता है।
क्या करें- चींटियों को भोजन दें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी
अंक 5– किसी वरिष्ठ परिजन से संबंधित परेशानी रह सकती है। परिश्रम की तुलना में सफलता कम रह सकती है। निराशा की अधिकता से बचें।
क्या करें- शनिदेव को काला कपड़ा चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 6- मल्टी लेवल मार्केटिंग वालों को संभलकर काम करना है। प्रगति की गति धीमी रह सकती है। आलस्स अधिक रह सकता है।
क्या करें- शिवलिंग पर मीठा दूध चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
अंक 7- पुलिस अधिकारियों के लिए धैर्य की परीक्षा का दिन है। जल्दबाजी में प्रतिक्रिया न दें। अपने आवेग को काबू में रखें।
क्या करें- भैरवबाबा के नमकीन चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 8- ट्रांसफर के मामले में अनुकूलता रह सकती है। आंखों की जांच के लिए अनुकूल समय है। अंतरंग संबंध सुख दे सकता है।
क्या करें- दान दें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 9- ऑफिस संबंधी खिन्नता रह सकती है। पितृ दोष वाले प्रशासनिक अधिकारियों को के लिए लाभ की स्थिति रह सकती है। गाड़ी ध्यान से चलाएं।
क्या करें- जल में रक्त चंदन मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा