गुरुवार का राशिफल:25 जुलाई को वृषभ राशि के लोगों के खर्च बढ़ सकते हैं, कर्क राशि के लोग योजना पर ध्यान देंगे तो चिंताएं दूर होंगी

गुरुवार, 25 जुलाई को मेष राशि के दूसरों की वजह से परेशान रहेंगे। वृषभ राशि के लोगों की कमाई कम रहेगी, लेकिन खर्चे बढ़ सकते हैं। कर्क राशि के लोग योजना पर ध्यान देंगे तो इनकी चिंताएं दूर होंगी। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है… मेष – KING OF CUPS दूसरों की चिंता होगी। किसी भी व्यक्ति की एक हद तक ही सहायता कर सकते हैं, इस बात को ध्यान में रखना होगा। अपनी क्षमता के अनुसार मदद करते रहें। परिवार के लोगों की चिंता आपके लिए तकलीफ का कारण होगी। आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा। करियर : करियर से संबंधित बातों में जो बदलाव नजर आ रहा है, वह आप को प्रेरित बनाए रखेगा। लव : रिलेशनशिप से जुड़ी हर एक जिम्मेदारी ठीक से निभाने की कोशिश करते रहें। हेल्थ : नींद से जुड़ी परेशानी बढ़ने की संभावना है। तनाव से खुद को दूर रखना होगा। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 2 वृषभ – THREE OF PENTACLES कमाई सीमित रहेगी, लेकिन खर्च बढ़ने से चिंता हो सकती है। वर्तमान स्थिति को आप सुलझा सकते हैं, इस विश्वास को बरकरार रखें। मौज-मस्ती से खुद को दूर रखें, अपनी जरूरतों पर ध्यान देने की जरूरत है। परिवार की जीवन शैली को बदलने के लिए आप प्रयत्न करेंगे। करियर : काम से संबंधित निराशा बनी रहेगी। जितना हो सके उतना काम अकेले ही करें। लव : पार्टनर से मिली सलाह की वजह से कोई उलझन दूर होगी, सही निर्णय लेना आपके लिए संभव होगा। हेल्थ : सिर दर्द की समस्या रहेगी। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 5 मिथुन – TWO OF PENTACLES निराशा और दुविधा दूर करने के लिए किसी से मार्गदर्शन मिलेगा। निर्णय बदलना आपके लिए तकलीफ का कारण बन सकता है। यदि आप कोई निर्णय लेते हैं तो उस पर टिके रहें। आगे के मार्ग अपने आप खुलेंगे। हर छोटी बात पर नियंत्रण करने की जिद से आपकी कार्यक्षमता कम होगी। करियर : करियर में आ रहे बदलाव पर ध्यान देना होगा। वर्ना आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। लव : रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन पुरानी बातों का जिक्र बार-बार करने से रिलेशनशिप टूट सकता है। हेल्थ : शारीरिक कमजोरी का कारण जानने की कोशिश करें। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 7 कर्क – NINE OF CUPS आपकी चिंता दूर होगी, अपनी योजना पर ध्यान दें। जो बातें आपके पक्ष में हो रही हैं, उनका आनंद लें। सकारात्मकता महसूस होगी। साथ में किसी बड़े निर्णय को अमल में लाने के लिए परिवार के महत्वपूर्ण व्यक्ति का साथ मिलेगा। आपका हौसला बढ़ेगा। अपने प्रयत्नों के जरिए जीवन सुधारना आपके लिए संभव है। करियर : काम की वजह से विदेश जाने का मौका मिल सकता है, इसे स्वीकार जरूर करें। इस काम का विस्तार कर पाएंगे। लव : रिलेशनशिप से संबंधित चिंता दूर करते हुए रिलेशनशिप पर ध्यान देना होगा। हेल्थ : बढ़ते वजन को नियंत्रण में लाने के लिए प्रयत्न करने होंगे। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 1 सिंह – THREE OF SWORDS आप जो लक्ष्य प्राप्त करना चाहते हैं, वही लक्ष्य किसी और व्यक्ति को मिल सकता है, जिससे तकलीफ हो सकती है। मन में जलन की भावना न होने दें। खुद को नकारात्मक विचारों से दूर रखें। वर्तमान में भले ही आपको असफलता मिल रही है, लेकिन जल्दी ही परिस्थिति सुधरेगी। करियर : काम से संबंधित गलतियों से सीख मिलेगी, जो आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। लव : दूसरों की बढ़ती दखलंदाजी के कारण रिलेशनशिप के लिए नकारात्मक भावना होगी। हेल्थ : लो बीपी और शुगर से संबंधित तकलीफ बढ़ने की संभावना है। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 4 कन्या – TEN OF PENTACLES परिवार से संबंधित बड़ा निर्णय लेते समय परिवार के बुजुर्गों के साथ बातचीत करनी होगी। हर एक निर्णय लेने के लिए आप सक्षम हैं। परिवार के लोगों को आपके साथ दूरियां महसूस न हो, इस बात का ध्यान रखें। मित्रों की निष्ठा आपके लिए स्पष्ट होगी। करियर : करियर से संबंधित चिंता हो सता सकती है। मनचाहा काम प्राप्त करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत करें। लव : पार्टनर और आप मिलकर परिवार से संबंधित समस्या आसानी से दूर कर पाएंगे। हेल्थ : दांतों से जुड़ी दिक्कत है तो तुरंत डॉक्टर से उपचार लें। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 8 तुला – SIX OF WANDS अवसरों को स्वीकार करते हुए अपने प्रयत्न जारी रखने होंगे। जो बातें वर्तमान में बदल रही हैं, उन्हें स्वीकार करें। अपनी अपेक्षा के अनुसार कुछ बातों में बदलाव होने में वक्त लगने वाला है। इसलिए उदासीनता न रखते हुए सकारात्मक बातों पर ध्यान देना होगा। परिस्थिति के साथ जितना आप लचीलापन दिखाएंगे, उतनी आसानी से आगे बढ़ेंगे। करियर : विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। लव : पार्टनर की परेशानी नजरअंदाज न करें, वर्ना रिलेशनशिप के लिए समस्या बढ़ सकती है। हेल्थ : त्वचा से संबंधित विकार होने की संभावना है। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 6 वृश्चिक – TWO OF WANDS काम का विस्तार करने के लिए विचारों में स्पष्टता रखें। आज किसी बड़े निर्णय के बारे में विचार न करें। काम और जिम्मेदारी से थोड़ा हटकर अन्य बातों पर ध्यान दें। तभी मानसिक थकान दूर होगी। परिवार से संबंधित बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने आर्थिक पक्ष को ध्यान में रखें। करियर : व्यापार और नौकरी से संबंधित अवसर आपको प्राप्त होंगे। मन में लालच न रखें। लव : पार्टनर से बातचीत बंद होने से गलतफहमी दूर होने में वक्त लगेगा। हेल्थ : सेहत में किसी भी प्रकार का बदलाव आता है तो इसे नजरअंदाज न करें। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 3 धनु – KNIGHT OF CUPS जीवन में बदलाव अत्यंत धीमी गति से आएगा। यह बदलाव आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। पुरानी बातें छूटती नजर आएंगी। इसे नकारात्मक तरीके से न लें। जीवन में एक नई शुरुआत करने का मौका प्राप्त हो रहा है। चुनिंदा लोगों के साथ के संबंध टिके रहेंगे। भविष्य में आपको किस प्रकार से बदलाव चाहिए, इस बात पर ध्यान देते रहें। करियर : नौकरी पेशा लोगों को नई जगह जाकर काम करने का मौका प्राप्त हो सकता है। लव : परिचित व्यक्ति से मिले प्रपोजल के बारे में विचार जरूर करें। हेल्थ : शरीर में पानी की कमी होने से तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : ग्रे लकी नंबर : 9 मकर – THE MOON पारिवारिक वातावरण में नकारात्मकता बढ़ सकती है। फिलहाल खुद को परिवार से दूर रखते हुए केवल काम पर ध्यान देने की जरूरत होगी। जो विवाद आप से जुड़े नहीं हैं, ऐसे विवादों से खुद को दूर रखें। किसी बाहरी व्यक्ति की सहायता करना आपके लिए ही समस्या का कारण बन सकता है। करियर : काम की जगह चल रही समस्या की वजह से चिंता होगी। लव : व्यक्तिगत जीवन में आ रहे बदलाव का असर रिलेशनशिप पर नजर आएगा। हेल्थ : सर्दी-बुखार की तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 3 कुंभ – KNIGHT OF WANDS बार-बार काम को सुधारने का मौका मिलने के बाद भी पुरानी गलतियां ही दोहराई जा रही हैं, इस बात पर ध्यान दें। स्वभाव की नकारात्मक बातों में तुरंत बदलाव करने की जरूरत है। जिस प्रकार से आप बड़ा टारगेट खुद के लिए रखते हैं, वैसे ही खुद में बदलाव करना जरूरी है। करियर : आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए मन के विरुद्ध काम का स्वीकार न करें। लव : पार्टनर की समस्या दूर होने में वक्त लगेगा। फिलहाल उनको सहायता की जरूरत होगी। हेल्थ : सेहत से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 9 मीन – THREE OF WANDS जब तक आपके विचार स्पष्ट नहीं होते हैं, तब तक किसी भी व्यक्ति को अपनी राय देने से बचना होगा। एकांत में बिताया समय शांति देगा। लोगों के साथ बातचीत सीमित रहने से रिश्तों के लिए चिंता हो सकती है। समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। करियर : मार्केटिंग से जुड़े लोगों को टारगेट काफी बड़ा महसूस हो सकता है। अपनी समस्या की चर्चा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जरूर करें। लव : विवाह के लिए मनचाहा रिश्ता प्राप्त होने में थोड़ा वक्त लगेगा, ये रिश्ता किसी परिचित व्यक्ति की मदद से तय हो सकता है। हेल्थ : माइग्रेन की तकलीफ बढ़ने की संभावना है। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 5