गुड़गांव से चंडीगढ़ तक चलेंगी, दिल्ली से एनओसी मांगी

हरियाणा राेडवेज वोल्वो बसों को 16 सितंबर से एक बार फिर चलाने की तैयारी कर रहा है। दिल्ली से एनओसी के लिए वहां के परिवहन मंत्री से बातचीत की जा रही है। बताया जा रहा है कि अगर किसी कारण दिल्ली सरकार एनओसी नहीं देती है तो ट्रायल के तौर पर गुड़गांव से चंडीगढ़ के सेक्टर-17 तक वोल्वो बसें चलाई जाएंगी। ये बसें कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे के रास्ते पहुंचेंगी। उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के कारण चंडीगढ़ प्रशासन ने हरियाणा की बसों की चंडीगढ़ में एंट्री पर रोक लगा दी थी। उधर, प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा जल्द ही पड़ोसी राज्यों के परिवहन मंत्रियों के साथ बातचीत करंेगे ताकि हरियाणा रोडवेज की बसें हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब में भी जा सकें। राजस्थान, यूपी व चंडीगढ़ ने बसें चलाने की अनुमति दे दी है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today